गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के 22 से अधिक राज्यों में बारिश और बाढ़ के चलते सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया है। महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। गुजरात के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 6 लोगों की मौत हो चुकी है, अब तक 69 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
13 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
हरियाणा के भिवानी में भाजयुमो के जिला महामंत्री प्रियांक दत्त शर्मा एवं उनके पिता ओमप्रकाश और भाई हर्ष शर्मा को चेक बाउंस के अलग अलग मामलों में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अविनाश यादव ने एक वर्ष की सजा सुनाई है। अभियुक्तों पर नौ प्रतिशत की ब्याज दर से जुर्माना भी लगाया है।
13 Jul 2022 01:05AM,by: Imran Khan
बरेली। किला पुल पीडब्ल्यूडी के भ्रष्टाचार का बोझ और ज्यादा ढोने की हालत में नहीं बचा है। पुरानी सड़क हटाए बगैर कई बार नई सड़क बना दिए जाने से पुल का वजन इतना ज्यादा हो चुका है कि उसके ज्यादातर ज्वाइंट ढीले हो गए हैं। भारी वाहनों की धमक से पुल कंपकंपाने लगा है। सेतु निगम ने पीडब्ल्यूडी को अलर्ट किया है कि अगर जल्द मरम्मत न हुई तो पुल एक साल बाद चलने लायक नहीं बचेगा। भ्रष्टाचार की टीबी से जूझ रहे किला पुल की जिंदगी बस एक साल और
13 Jul 2022 01:04AM,by: Imran Khan
बरेली। संजयनगर में दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए इज्जतनगर के गांव कुम्हरा में रहने वाले 20 वर्षीय हनी सिंह उर्फ दीपक की किसी भारी चीज से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह होली चौराहे के पास उसका शव पड़ा मिला। परिवार ने हनी के अज्ञात दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोस्त की बर्थडे पार्टी में आए डीजे ऑपरेटर की सिर कुचलकर हत्या
13 Jul 2022 01:04AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश राजभवन की इमारत बार्नेस कोर्ट अब पूरी तरह से गिरेगी नहीं। इसका धज्जी दीवारें लगाकर जीर्णोद्धार होगा। सुर्खी, चूना और देवदार की लकड़ी से अंग्रेजों के जमाने के बने इस भवन की नई दीवारें खड़ी की जाएंगी। इसके जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को दी गई है। इसमें सीमेंट का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होगा। आईआईटी रुड़की के जिस सिविल इंजीनियरिंग विभाग के इंजीनियर यहां इसका जीर्णोद्धार करवाएंगे, वे स्वर्ण मंदिर अमृतसर में भी काम कर चुके हैं।।ु।शेकुछ महीने पहले 190 साल से ज्यादा पुरानी इस ऐतिहासिक धरोहर इमारत को गिराने का प्रस्ताव बना। इसे गिराकर नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी हुई। राज्य के लोक निर्माण विभाग के अलावा तीन एजेंसियों ने इसका निर्माण ऑडिट किया। राय बनी कि इस भवन के पुरानी धज्जी दीवार तकनीक से बने होने के कारण इसका जीर्णोद्धार मुश्किल होगा। गिराकर उसी ढांचे को दोबारा तैयार करना आसान बताया गया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को इसका प्रस्ताव भेजा गया तो उन्होंने परामर्शक एजेंसी की मदद लेने को कहा। परामर्शक एजेंसी के रूप में आईआईटी रुड़की की मदद ली गई। अब नहीं गिरेगा ‘राजभवन’, धज्जी दीवारें लगाकर होगा जीर्णोद्धार
13 Jul 2022 01:04AM,by: Imran Khan
आज आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि है और इस दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। हिंदू धर्म में गुरु का स्थान भगवान से भी पहले रखा गया है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पहले गुरु का दर्जा प्राप्त महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इस विशेष पूर्णिमा तिथि पर गुरु की पूजा-आराधना की जाती है। गुरु के माध्यम से ही हम ज्ञान को प्राप्त करते हैं। गुरु हमे अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का महत्व,सम्मान और सच्ची निष्ठा और समर्पण का भाव हमेशा रहता आया है। वेदों की रचना और शिक्षा देने वाले महर्षि वेदव्यास को हिंदू धर्म में प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है। इसी कारण से हर वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा तिथि पर व्यास पूर्णिमा भी मनाया जाता है।।।। गुरु पूर्णिमा 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त
13 Jul 2022 01:04AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







