गोवा के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल मच गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से किनारा कर लिया है, जिससे कांग्रेस आलाकमान की टेंशन भी बढ़ती नजर आ रही है सोमवार शाम हरक सिंह रावत के घर पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, लालचंद शर्मा, वियजपाल सजवान राजकुमार शामिल थे।
12 Jul 2022 04:27AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में हैवी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। यह अलर्ट बस्तर संभाग के बीजापुर और नारायणपुर जिलों के लिए है। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से भारी बरसात से जूझ रहे बीजापुर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बस्तर संभाग के ही सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, बस्तर और रायपुर संभाग के महासमुंद में भी भारी से अति भारी बरसात का आरेंज अलर्ट है।।।।। मौसम विभाग की ओर से सोमवार शाम नई चेतावनी जारी की गई। इसके मुताबिक अगले 24 घंटों में बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अति भारी से चरम भारी (Extreme Heavy) बरसात की संभावना है। इन स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है। इस रेड अलर्ट के जरिए मौसम विभाग ने राहत आयुक्त को अति सतर्कता बरतने और आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की है। वहीं सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, बस्तर और महासमुंद जिलों में आरेंज अलर्ट के जरिए एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की संभावना जताई गई है। रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और व्रजपात की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में हैवी बारिश का रेड अलर्ट जारी
12 Jul 2022 04:25AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी वहां कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। देवघर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान भोलेनाथ का प्रमुख तीर्थ है। इसके अलावा पीएम मोदी 11.5 किमी के रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
12 Jul 2022 01:18AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







