श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण हालात गंभीर हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सरकारी आवास में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर परिवार समेत भाग गए हैं. श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंद्रा यापा अभयवर्धने ने शनिवार रात को जानकारी दी कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे।
11 Jul 2022 08:23AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कोरिया में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.3 थी। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से पश्चिम-उत्तर दिशा में 16 किमी दूर और जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। महज दो सेकेंड के लिए झटका महसूस हुआ। शुरुआत में लोग समझ ही नहीं पाए। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी नहीं है। चार माह पहले भी अंबिकापुर में झटके महसूस किए गए थे।
11 Jul 2022 08:23AM,by: Imran Khan
चातुर्मास को सनातन धर्म में बहुत अहम माना गया है. इन 4 महीनों के दौरान भगवान विष्णु विश्राम करते हैं और भगवान शिव संसार का संचालन संभालते हैं. सावन, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक महीनों में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी आते हैं. भगवान शिव की कृपा पाने के लिए तो यह समय बेहद ही खास होता है. इस साल 10 जुलाई 2022 से चातुर्मास शुरू हो चुका है, जो कि 4 नवंबर 2022 को देवउठनी एकादशी के दिन खत्म नहीं होगा.
11 Jul 2022 03:54AM,by: Imran Khan
भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका संकट के दौर से गुजर रहा है. यहां की जनता राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे का इस्तीफा मांग रही है. लोगों ने राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास पर डेरा डाल दिया है. देश की अति सुरक्षित ये जगहें पिकनिक स्पॉट में बदल चुकी हैं. लोग यहीं पर खाना बना रहे हैं, अलग-अलग गेम खेल रहे हैं और पार्कों में मजे कर रहे हैं.
11 Jul 2022 03:54AM,by: Imran Khan
एनडीएमसी जल संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा और अपने क्षेत्र में एक स्वतंत्र जल स्रोत प्रदान करने के उद्देश्य से मॉड्यूलर रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स विकसित कर रही है। उसने 160 मॉड्यूलर गड्ढे विकसित कर लिए हैं और अब विभिन्न स्थानों पर ऐसे 95 और मॉड्यूलर पिट्स पर काम कर रहे है। यह कार्य जल्द ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
11 Jul 2022 01:07AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








