Imran Khan

Generic placeholder image

एनसीपी सुप्रीमो ने कहा, ‘‘ शिवसेना के बागी विधायकों द्वारा हिंदुत्व, राकांपा और विकास कोष की कमी कारण बताए गए लेकिन उनके फैसले के कारणों का कोई अर्थ नहीं है.’’ पवार ने कहा कि उन्हें औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: संभाजीनगर और धाराशिव रखने की कोई जानकारी नहीं थी. गोवा में कुछ कांग्रेस विधायकों के पाला बदलकर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर पवार ने कहा कि कैसे कोई भूल सकता है जो कर्नाटक, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में हुआ. उन्होंने कहा,‘‘मेरी राय है कि गोवा में ऐसा होने में समय लगेगा.’’ औरंगाबाद का नाम बदलने की पवार को नहीं थी जानकारी

11 Jul 2022 08:23AM,
by: Imran Khan