Imran Khan

Generic placeholder image

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कई भाजपा नेता निजामों के शहर में हैं। इस दौरान बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अब तक के कार्यकाल में गरीब कल्याण की उनकी प्रशासनिक योजनाओं, सामाजिक उत्थान की उनकी राष्ट्रवादी सोच के कारण ही नए भारत का निर्माण हुआ है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा गरीबों और विपक्षी दलों को अपने परिवारों को सशक्त कर रही है। वहीं, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बैठक में आर्थिक और गरीब कल्याण प्रस्ताव पारित किया। ये प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने पेश किया था। जिसका अनुमोदन पीयूष गोयल और मनोहर लाल खट्टर ने किया था। इसके अलावा बैठक में पारित शोक संदेश में उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल, गायक सिद्धू मूसेवाला का जिक्र किया गया। इस दौरान अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना और अगले 18 महीनों में 10 लाख रोजगार मुहैया करने की सरकार की घोषणा की सराहना की गई।।

03 Jul 2022 01:23AM,
by: Imran Khan