हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को जुलाई और अगस्त में तीन दालें महंगी मिलेंगी। मलका, चना और उड़द की दाल एक से पांच रुपये तक महंगी हो गई है। हालांकि मूंग दाल तीन से चार रुपये तक सस्ती मिलेगी। करदाताओं को मलका दाल के पुराने ही दाम चुकाने होंगे। दालों के दाम बढ़ने से प्रदेश के 19 लाख से ज्यादा राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस बार महंगाई का झटका लगेगा। सरकार की ओर से दालों की खरीद के लिए हाल ही में टेंडर करवाए गए हैं।
03 Jul 2022 01:08AM,by: Imran Khan
मशहूर रियलिटी टीवी शो रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी को उदयपुर के कन्हैयालाल की तरह गला काटने की धमकियां मिल रही हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स ने इंस्टाग्राम में मैसेज कर कहा है कि तू उल्टी गिनती शुरू कर, अब तेरी बारी है। दरअसल, निहारिका ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की थी। जिसके बाद से उन्हें इस तरह की धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। वहीं भिलाई के एक युवक को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। एक्स रोडीज निहारिका तिवारी को गला काटने की धमकी
02 Jul 2022 12:42PM,by: Imran Khan
भाजपा और हिंदुवादी राजनीतिक-सामाजिक संगठनों की ओर से कराए गए छत्तीसगढ़ बंद पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, छत्तीसगढ़ बंद राज्य को सांप्रदायिकता की जद में धकेलने की भाजपा और संघ की साजिश है। शुक्ला ने उदयपुर जैसी घटनाओं के लिए भी भाजपा की विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया है।
02 Jul 2022 12:42PM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उन्हें भी गुवाहटी जाने का ऑफर मिला था, लेकिन मैं बालासाहेब ठाकरे का सच्चा अनुयायी हूं, इसलिए मैं वहां नहीं गया। जब सच्चाई आपके पक्ष में है, तो डर क्यों है? इस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पूछताछ को लेकर संजय राउत ने कहा कि मैं देश का जिम्मेदार नागरिक हूं। मेरी जिम्मेदारी है कि अगर कोई भी जांच एजेंसी मुझे पूछताछ के लिए बुलाती है तो मैं बयान दर्ज कराने जाउंगा। कुछ लोग कह रहे हैं कि मेरे साथ राजनीतिक दवाब के चलते ऐसा हो रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई बात है।
02 Jul 2022 12:42PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



