भाजपा की आज से दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है। यह बैठक हैदराबाद में शाम 3 बजे से शुरू होगी। इसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को हैदराबाद में पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की।
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के सांगली में एक पति-पत्नी अपनी 18 महीने की बेटी की मौत के दुख से नहीं उबर पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली। सांगली जिला पुलिस ने बताया कि गुरुवार को 28 साल के करण हेंगडे और उनकी पत्नी शीतल हेंगडे (22 साल) के शव राजेवाड़ी गांव में एक मंदिर के पास पेड़ से लटके मिले।
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के इसकी अगुवाई कर रहे हैं। इस दौरान किसी तरह से हालात न बिगड़े इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने इलाकों में कानून व्यवस्था पर फोकस करने कहा गया है।
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
बढ़ती वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाएगी। इसके तहत दुर्ग से चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सुविधा दी जाएगी।रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा और अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ देने के लिए लिया है। वेटिंग कम करने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
अब IAS अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भूरे रायपुर के नए कलेक्टर हैं। शुक्रवार शाम को उन्होंने रायपुर के कलेक्टर कार्यालय में अपनी जॉइनिंग दे दी। सर्वेश्वर छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद रायपुर के 20 वें कलेक्टर हैं। साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे इससे पहले दुर्ग जिले में बतौर कलेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए जो नया प्रोटोकॉल बनाया जा रहा है, उसमें अब सप्ताह के एक दिन घरों के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी जमे हुए पानी की सफाई की जाएगी। इसके लिए इसी हफ्ते से अभियान शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसी हफ्ते से दिल्ली की तर्ज पर हर रविवार को सुबह 10 बजे से दस मिनट तक जमे हुए पानी की सफाई का अभियान शुरू कर रहा है। हाल में केरल की टीम छत्तीसगढ़ आई थी।
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
प्रदेश में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नया प्रोटोकाॅल लागू कर दिया है। पिछले साल शासन के पास काफी शिकायतें आई थीं कि जिन मरीजों को डेंगू नहीं था, उन्हें भी पाजिटिव बनाकर निजी अस्पतालों ने एक हफ्ते से 10 दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा और 5-5 लाख रुपए के बिन बने। इस वजह से शासन ने तय किया है कि किसी मरीज की निजी अस्पताल, क्लीनिक या लैब में डेंगू की जांच के बाद सैंपल राजधानी रायपुर में डॉ. अंबेडकर अस्पताल या हमर लैब जैसी सरकारी प्रयोगशालाओं में जरूरी होगी। डेंगू-मलेरिया के लिए सरकारी लैब की पाॅजिटिव रिपोर्ट ही मान्य
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





