रूस की घेराबंदी के लिए जर्मनी में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत के साथ ही रूस ने भी यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइलें बरसाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। युद्ध के शुरुआती दौर को छोड़ दें तो रूस ने कीव को बहुत ज्यादा निशाना नहीं बनाया है। कीव पर रूस तभी हमला करता है, जब उसे पश्चिमी देशों की तरफ से उसके खिलाफ उठाए गए कदमों पर विरोध जताना होता है।
27 Jun 2022 05:58AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच केंद्र सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद बागी विधायक सदन में बहुमत परीक्षण को तैयार हो गए हैं। इससे पहले, शिंदे गुट की बगावत से जूझ रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने गुवाहाटी में ठहरे बागी विधायकों के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाए। प्रवक्ता संजय राउत ने बागियों को धमकाते हुए कहा, गुवाहाटी से 40 विधायकों की ‘बॉडी’ मुंबई लौटेगी और हम उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सीधे सदन भेजेंगे। वहीं, बागी नेता एकनाथ शिंदे की 16 विधायकों की सदस्यता निरस्तक करने के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
27 Jun 2022 12:55AM,by: Imran Khan
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली हार सपा के लिए सियासी सबक है। इस हार ने पार्टी के लिए 2024 की राह में कांटें बिछा दिए हैं। इन कांटों को हटाने के लिए सपा को नए सिरे से तैयारी करनी होगी। जानकारों का मानना है कि उपचुनाव में शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता नहीं दिखाई। चुनावी तैयारी अधूरी रही। सपा के वोट में बसपा की सेंधमारी और अखिलेश यादव की चुनाव से दूरी हार की मुख्य वजह मानी जा रही है। सपा विधानसभा चुनाव के दौरान मिले वोटबैंक को लोकसभा उपचुनाव तक सहेजने में नाकाम रही। वहीं, भाजपा ने वोटबैंक को सहेज कर जीत का सेहरा सजा लिया है।
27 Jun 2022 12:54AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






