Imran Khan

Generic placeholder image

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र को दिल्ली से बेहतर पाया और उनका अनुभव यह रहा है कि जिन लोगों को वह ‘बड़ा' समझते थे, उन्हें करीब से देखने पर वे ‘बहुत छोटे' निकले. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता ने यहां एक कार्यक्रम में एक मित्र के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. नितिन गडकरी ने कहा कि जब उन्हें अपनी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था तब वह दिल्ली में रहते थे. उन्होंने मुस्कराते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘दिल्ली का ‘पानी' अच्छा नहीं है.'' उन्होंने आगे कहा, ‘‘महाराष्ट्र बहुत अच्छा है. मुंबई बहुत अच्छी है.'' उनकी इन बातों पर श्रोताओं ने जबर्दस्त ठहाके लगाए.

30 Oct 2022 01:43AM,
by: Imran Khan