Imran Khan

Generic placeholder image

हेट स्पीट मामले में समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से विधायक आजम खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार (28 अक्टूबर) को आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी विधानसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया है. विधानसभा अध्यक्ष ने आजम की सदस्यता को रद्द करने के बाद रामपुर विधानसभा का पद खाली होने की सूचना भी चुनाव आयोग को भेज दी है. इससे पहले एमपीएमएलए कोर्ट ने गुरुवार (27 अक्टूबर) को हेट स्पीच मामले में दोषी करार देते हुए उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी. इसके अलावा उन पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. उसी समय से आजम की विधायकी पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे।

29 Oct 2022 01:18AM,
by: Imran Khan