Imran Khan

Generic placeholder image

रायपुर। शिवाजी राजे समिति द्वारा नेहरू चौक में सिकलसेल जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों का सिकलसेल परीक्षण किया गया। समिति द्वारा सिकलसेल पीड़ित बच्चों के लिए शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिवाजी राजे सेवा समिति द्वारा नेहरू चौक में एक दिवसी सिकलसेल जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने रक्तदान परीक्षण कराया। समिति द्वारा शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में संग्रहित रक्त को सिकलसेल पीड़ित बच्चों को निशुल्क प्रदाय किया जाएगा। ऐसे बच्चों को हर महीने एक दो यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। शिवाजी राजे सेवा समिति सिकलसेल पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए विगत 7 वर्षों से काम कर रही है। शिविर में समिति के सदस्य एवं महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिवाजी राजे समिति द्वारा सिकलसेल जांच शिविर का आयोजन

17 Jun 2022 01:28PM,
by: Imran Khan