Imran Khan

Generic placeholder image

अग्निपथ योजना की आंच उत्तर भारत से होते हुए दक्षिण भारत तक पहुंच गई है। तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। युवाओं ने ट्रेन में आग लगा दी और उसकी खिड़कियां तोड़ दीं। दिल्ली के ITO मेट्रो स्टेशन पर वाम दलों के छात्रों का प्रदर्शन दिल्ली के ITO मेट्रो स्टेशन पर वामपंथी छात्र संगठन AISA के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने कहा- ये महात्मा गांधी के सिद्धांत मानने वालों का देश है। यहां सबको अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का हक है। अग्निपथ योजना युवाओं के खिलाफ है। लेकिन, इसके विरोध में हिंसक प्रदर्शन करना भी गलत है।

17 Jun 2022 07:19AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में सुबह पांच बजे से विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। बलिया वॉशिंगपिट में खड़ी ट्रेन में युवाओं ने आग लगा दी। सैकड़ों युवाओं ने पहले रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया, फिर कई गाड़ियों के शीशे तोड़े। पुलिस ने एक उपद्रवी को हिरासत में लिया है। गुरुवार को UP के 11 जिलों में उग्र प्रदर्शन हुए। आगरा, अलीगढ़ में युवाओं ने बसों में तोड़फोड़ की। बुलंदशहर में युवाओं ने नारेबाजी की। हालात इतने बेकाबू हुए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मेरठ, देवरिया, सीतापुर के साथ ही उन्नाव के शुक्लागंज में युवाओं ने विरोध किया। फिरोजाबाद में अग्निपथ को लेकर उपद्रवी युवा सुबह सात बजे से ही सड़कों पर उतर आए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 4 बसों में तोड़फोड़ करने के साथ ही जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव मचाने वालों को दौड़ाकर किसी तरह जाम खुलवाया। बलिया में भी बवाल

17 Jun 2022 07:18AM,
by: Imran Khan