तेल मार्केटिंग कंपनियों ने नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन के सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) में 750 रुपये की वृद्धि कर दी है। उपभोक्ताओं को अब हर कनेक्शन के लिए 1,450 रुपये के बजाय 2200 रुपये देना जमा करना होगा। इसे 16 जून यानी आज से लागू किया जाएगा। नए गैस कनेक्शन के लिए अब ग्राहकों को देनी होगी ज्यादा कीमत
16 Jun 2022 12:53AM,by: Imran Khan
इंडियन बैंक ने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को बैंक में नौकरी के लिए अस्थायी रूप से अयोग्य करार दिया है। उन्हें नौकरी शुरू करने से पहले पंजीकृत डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा। नतीजतन, ऐसी महिलाओं के नौकरी में शामिल होने में देरी होगी और वह वरिष्ठता खो देंगी। बैंक के इस प्रतिगामी फैसले की विभिन्न संगठनों ने आलोचना की है।
16 Jun 2022 12:53AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल में एक सरकारी अस्पताल व एक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने दावा किया है कि बकरियों के कानों की उपास्थि (कार्टिलेज) का उपयोग कर कम से कम 25 लोगों के शरीर की विकृति को सफलतापूर्वक ठीक किया गया है। बकरी के कान के कार्टिलेज से इंसान की विकृति को किया ठीक
16 Jun 2022 12:52AM,by: Imran Khan
दिल्ली नगर निगम अपने स्कूलों में बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन देने की योजना तैयार की है। इस योजना का सबसे अहम हिस्सा सभी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराना है। इंगलिश पढ़ेंगे सरकारी विद्यालयों के छात्र
16 Jun 2022 12:52AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षिकाओं को भी अब मातृत्व अवकाश मिल सकेगा। मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में अनुदानित व गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों की शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश का लाभ दिलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा राज्य से अनुदानित मदरसों में मातृत्व अवकाश एवं बाल्य देखभाल आदि अवकाश का लाभ दिए जाने के लिए शासन स्तर से आदेश निर्गत कराने के लिए मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार को अधिकृत किया गया।
16 Jun 2022 12:52AM,by: Imran Khan
रायपुर. आईआईएम रायपुर के भव्य परिसर में 11वां वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन मंगलवार 14 जून को हुआ जिसमें पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी प्रोग्राम के 317 विद्यार्थियों को डिग्री मिली। इसमें 3 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया गया। आयोजन में छात्र ब्लैक सूट और टाई में और छात्राएं साड़ी में नजर आ रही थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किर्लोस्कर सिस्टम्स के चेयरमैन और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर थे। किर्लोस्कर ने अपने हाथों से सभी छात्रों को डिग्री प्रदान की। इसके अलावा श्यामला गोपीनाथ, बीओजी, अध्यक्ष, आईआईएम रायपुर और प्रोफेसर राम कुमार कांकाणी, निदेशक आईआईएम रायपुर भी मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना और कर्मा नाचा का भी सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।
15 Jun 2022 03:12PM,by: Imran Khan
देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में विपक्ष की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में 16 पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हैं। राष्ट्रपति चुनाव से पहले तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआईएमएल, आरएसपी, शिवसेना, एनसीपी, राजद, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, जद (एस), डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल और झामुमो के लीडर्स शामिल हैं।
15 Jun 2022 03:11PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






