Imran Khan

Generic placeholder image

मध्य प्रदेश से आ रही एक बड़ी खबर के मुताबिक यहां के छिंदवाड़ा में बारातियों से भरी एक बोलेरो कुएं में गिर गई. इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. इनमें एक मासूम बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद बारात अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में अचानक यह भयानक और दर्दनाक हादसा हो गया. ज्यादातर बारातियों की मौत डूबने से हुई, ऐसा बताया जा रहा है. घटना बुधवार देर रात यहां कोडमऊ की बताई जा रही है. वहीं आज यानी गुरुवार सुबह तक कुएं से सात शव और बोलेरो निकाले जा चुके हैं. हादसा मोहखेड़ थाना क्षेत्र के कोडमऊ के पास हुआ. बारात भाजीपानी गांव गई थी। इस घटना में 3 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ है, इस हादसे में 3 साल की दीपू उर्फ ​​दीपेंद्र इवनती, अजय के पिता बलवान इवनती, सचिन के पिता रामदीन, राजकुमार सुखराम चौरे, सागर उर्फ शिवपाल पिता मंगल, बिच्छू रंजीत पिता बिस्तु उइके, रामनाथ पिता दादूलाल इनवाती का निधन हो गया है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

16 Jun 2022 08:33AM,
by: Imran Khan