इंडस्ट्रियल उपकरण बनाने वाली कंपनी टीआरएफ लिमिटेड (TRF Limited) के शेयरों में एकदम से हलचल बढ़ गई है। कंपनी के शेयर 2 दिन से अपर सर्किट में हैं। 8 जून 2022 को टीआरएफ के शेयर 133 रुपये पर थे। 10 जून 2022 को कंपनी के शेयर 148.20 रुपये पर बंद हुए हैं। टीआरएफ के शेयरों में यह तेजी टाटा स्टील की तरफ से इनवेस्टमेंट करने के ठीक बाद आई है। टाटा स्टील ने टीआरएफ लिमिटेड में 165 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। टाटा स्टील ने कंपनी के 16 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीदे हैं।
10 Jun 2022 05:32PM,by: Imran Khan
अलग-अलग रेटिंग एजेंसियों द्वारा जीडीपी ग्रोथ अनुमान में कटौती की खबरों के बीच आर्थिक मोर्चे पर एक राहत की खबर आई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने अप्रैल माह के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। अप्रैल में औद्योगिक गतिविधि साल दर साल आधार पर 7.1 फीसदी बढ़ गई है, जो आठ माह का उच्चतम स्तर है। इसकी तुलना में मार्च में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 1.9 फीसदी बढ़ी थी।
10 Jun 2022 05:31PM,by: Imran Khan
अडानी ग्रुप (Adani Group) की एक कंपनी के शेयरों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अडानी ग्रुप की यह कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज है। कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ साल में 3,00,000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर इस पीरियड में 59 पैसे से बढ़कर 2200 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 साल में निवेशकों को 2500 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1201.10 रुपये है।
10 Jun 2022 05:31PM,by: Imran Khan
हाल ही मे अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने लद्दाख में भारत से लगती सीमा के निकट चीन द्वारा कुछ रक्षा बुनियादी ढांचे स्थापित किया जाने को ‘‘चिंताजनक’’ बताया था। उन्होंने कहा था कि इस क्षेत्र में चीनी गतिविधियां ‘‘आंख खोलने’’ वाली हैं। अब खबर है कि चीनी वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर के पास अपने होतान हवाई अड्डे पर दो दर्जन से अधिक फ्रंटलाइन विमान तैनात किए हैं।
10 Jun 2022 05:31PM,by: Imran Khan
एक शीर्ष अमेरिकी जनरल ने बुधवार को लद्दाख थिएटर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पार चीनी गतिविधि को "आंख खोलने वाला" बताया। उन्होंने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा बुनियादी ढांचे के निर्माण को भी "खतरनाक" बताया। यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक के कमांडिंग जनरल जनरल चार्ल्स ए फ्लिन ने कहा, "(चीनी) गतिविधि का स्तर आंखें खोलने वाला है। पीएलए के वेस्टर्न थिएटर कमांड में बनाया जा रहा कुछ बुनियादी ढांचा चिंताजनक है। किसी को यह सवाल पूछना होगा कि वे ऐसा 'क्यों' कर रहे हैं और उनके इरादे क्या हैं।"
10 Jun 2022 05:31PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









