अकसर बच्चों की करतूतों पर पैरेंट्स को शर्मिंदा होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही कर्नाटक के भाजपा विधायक के साथ हुआ है, जिन्होंने पुलिस और मीडिया से बेटी की बदसलूकी के लिए माफी मांगी है। दरअसल पुलिस ने भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अरविंद लिम्बावलि की बेटी को ओवरस्पीड में कार चलाने और रैश ड्राइविंग के लिए रोका था। इस पर उनकी बेटी ने पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की थी और पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद ही कार को जाने दिया था। पुलिस के मुताबिक बीएमडब्ल्यू कार में सवार विधायक की बेटी ने पुलिस विभाग से जुड़ी एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की थी।
10 Jun 2022 09:30AM,by: Imran Khan
दिल्ली की जामा मस्जिद में पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद यह प्रदर्शन किया है। बड़ी संख्या में लोग बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे, जिसमें नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की तस्वीरें लगी हुई हैं। इस प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर घर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बात का पहले ही अंदाजा था कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ हो सकता है। हालांकि इतने बड़े प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी।
10 Jun 2022 09:29AM,by: Imran Khan
जब प्रशासनिक अफसर और आम लोग अपने घरों में आराम की नींद फरमा रहे थे, तब राजधानी रायपुर की सड़कों पर हजारों महिलाएं खुले में पड़ी हुई थीं। दिन ढलने के बाद सड़क से गुजरने वाले शराबी कमेंट पास कर रहे थे, रात जैसे चढ़ती चली गई गंदगी, गर्मी और मच्छर ने हाल बेहाल कर दिया।
10 Jun 2022 07:59AM,by: Imran Khan
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ग्राम अधौरा के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां 6 लोगों को ले जा रही एक जीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 की मौत हो गई, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया।
10 Jun 2022 05:58AM,by: Imran Khan
अमेरिका के मैरीलैंड में एक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई, 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके को FBI ने घेर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है।
10 Jun 2022 05:54AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









