बढ़ती महंगाई के इस दौर में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। यह संभावना है कि अब लोन की दरें और महंगी हो सकती हैं। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6-8 जून के दौर चल रहा है। आज 8 जून को मौद्रिक नीति के फैसलों की घोषणा होनी है। ऐसी अटकलें हैं कि केंद्रीय बैंक ऑफ-साइकिल मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद पिछले महीने हुई 40 बीपीएस बढ़ोतरी से कम से कम 25 आधार अंक (बीपीएस) की बढ़ोतरी कर सकता है। विशेषज्ञ आने वाले महीनों में रेपो रेट में और बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। फिर महंगा हो सकता है लोन
07 Jun 2022 07:45PM,by: Imran Khan
भारत वनस्पति तेल का दुनिया में सबसे बड़ा ख़रीददार है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, भारत ने मई महीने में 6 लाख 60 हज़ार टन पाम ऑयल का आयात किया है, जो अप्रैल महीने में 5 लाख 72 हज़ार 508 टन था. मई महीने में ख़रीदा गया पाम ऑयल सात महीनों में सबसे अधिक है. अगर अप्रैल महीने से तुलना करें तो इसमें 15 प्रतिशत की बढ़त है. भारत ने मलेशिया, थाईलैंड और पापुआ न्यू गिनी से अधिक पाम ऑयल ख़रीदकर इंडोनेशिया से निर्यात को कम किया है. इंडोनेशिया के प्रतिबंध के बावजूद भारत ने ख़रीदा ज़्यादा पाम तेल
07 Jun 2022 07:45PM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ बदलाव किया है। उन्होंने अपने नाम के आगे बढ़ोतरी की है। अब जयंत चौधरी ने अपने नाम साथ बिश्नोई भी जोड़ दिया है। वह जून माह तक नाम के आगे बिश्नोई लिखेंगे। इससे पहले ट्विटर पर जयंत सिंह चौधरी का नाम बदल कर चौधरी जयंत सिंह हो गया था। लेकिन अब वे जयंत सिंह विश्नोई लिखेंगे।
07 Jun 2022 07:44PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाएं जुलाई महीने में कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड की पूरक परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक 10वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 4 जुलाई से 12 जुलाई तक कराई जाएंगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 4 जुलाई से 16 जुलाई तक चलनी है। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह की एक ही पाली में होगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक का समय तय किया गया है। बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए एक विषय के लिए 200 और दो विषयों के लिए 240 रुपए का शुल्क लिया है। वहीं दो से अधिक विषयों की पूरक परीक्षा के लिए 460 रुपए का शुल्क तय किया गया था। मुख्य परीक्षा में आए अंकों को बेहतर करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पूरक परीक्षाओं में शामिल होते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा 2-3 जून से शुरू हुई थीं। यह परीक्षा 23 मार्च तक चली। बोर्ड ने 14 मई को इसके परिणाम जारी किए थे। इसमें 6 लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा में 74.23% विद्यार्थी पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30% परीक्षार्थी सफल हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.03 रहा।
07 Jun 2022 08:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






