नैनीताल में करोड़ों की देनदारी के चलते एक व्यक्ति ने प्रतिष्ठान के बंद खाते की चेक बुक चुराकर फर्जी हस्ताक्षर करके एक करोड़ के चेक अपने नाम जारी कर लिए। चेक बाउंस मामले में वारंट पहुंचने पर मामला सामने आया। प्रतिष्ठान स्वामिनी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । बरेली रोड स्थित तल्ली हल्द्वानी के दुर्गा भवन निवासी रीना पंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तल्ली हल्द्वानी में ही मैं. महाकाली इंटरप्राइजेज नाम से प्रतिष्ठान का संचालन करती हैं। बताया कि प्रतिष्ठान के नाम से एक बैंक खाता नवीन मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सुचारु था, जिसे 8 अगस्त 2018 में बंद करा दिया गया था। हालांकि बैंक खाते की चेक बुक कार्यालय में ही रखी थी। आरोप है कि उनके कार्यालय में आने वाले केनाल रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी सचिन जायसवाल ने बंद खाते की चेकबुक से दो चेक चुराए और खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर करके 50-50 लाख की धनराशि भरकर अपने नाम पर जारी करा लिए। खाता बंद होने की वजह से चेक बाउंस हो गए और सचिन ने उनके खिलाफ एनआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय से जमानती वारंट प्राप्त हुआ तब मामले की जानकारी मिली। इसके बाद जांच -पड़ताल करने पर आरोपी का फर्जीवाड़ा सामने आया। रीना पंत का आरोप है कि सचिन जायसवाल ने हरिद्वार के रुड़की में धनौरा गांव स्थित 0.619 हेक्टेयर भूमि प्रतिष्ठान के पास बंधक रखी जमीन को भी बेच दिया। साल 2017-2018 से अब तक आरोपी प्रतिष्ठान का 36941513 रुपये की देनदार है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी, दस्तावेजों की कूटरचना करना, कूटरचित कागजातों का असली रूप में उपयोग करना और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
07 Jun 2022 12:15AM,by: Imran Khan
दिल्ली सरकार ने एक बार फिर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में दिल्ली सरकार जल्द ही 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इन मोहल्ला क्लीनिकों का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। इस बाबत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्लीनिकों की शुरुआत जल्द से जल्द की जाए।
07 Jun 2022 12:15AM,by: Imran Khan
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रविवार देर रात एक बैग के अंदर महिला की लाश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। बैग के भीतर टांगों के चार टुकड़ों के अलावा पेट का कुछ हिस्सा पैक कर उसे झाड़ियों में फेंका गया था। महिला के अवशेष मिलने की खबर मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। शव का सिर, धड़ और हाथ नहीं थे। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
07 Jun 2022 12:15AM,by: Imran Khan
ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने की जानकारी के बाद भी वजू कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध में मुकदमा दर्ज करने की मांग के मामले में सोमवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वोत्तमा नागेश वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। इसकी पोषणीयता (सुनने योग्य है या नहीं) पर सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश के लिए आज मंगलवार की तिथि तय की है।
07 Jun 2022 12:15AM,by: Imran Khan
नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की आपत्तिजनकर टिप्पणी के मुस्लिम देशों में विरोध पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति के कारण देश का सिर झुक गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जती कराई है।
07 Jun 2022 12:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






