कांग्रेस ने जैसे ही राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की वैसे ही पार्टी के नेताओं का असंतोष भी सामने आने लगा। टीवी चैनलों पर पार्टी का मजबूती से पक्ष रखने वाले प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार रात को दुख जताते हुए ट्वीट किया, शायद मेरी तपस्या में कमी रह गई। हालांकि सोमवार सुबह उन्होंने फिर एक ट्वीट किया और कहा कि कांग्रेस ने उन्हें पहचान दी है। दरअसल खेड़ा ने कुछ दिन पहले कांग्रेस के असंतुष्टों पर निशाना साधते हुए कहा था कि इन नेताओं को कांग्रेस ने पहचान दी है। खेड़ा ने पार्टी के चुने गए प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी दीं।
31 May 2022 12:53AM,by: Imran Khan
राजस्थान में राज्यसभा के उम्मीदवारों का एलान होने के बाद कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कांग्रेस ने प्रदेश के एक भी नेता को उम्मीदवार नहीं बनाया है। इसे लेकर विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया है। पार्टी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
31 May 2022 12:52AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जून को शिक्षक-अभिभावक संवाद कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में वर्ष में तीन बार संवाद करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में चार जून को संवाद करने का समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने शेड्यूल तय कर प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल प्रभारियों को पत्र जारी कर दिया है। परियोजना निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चार जून को प्रारंभिक कक्षाओं के शिक्षा संवाद के दौरान अभिभावकों को एफए वन, एफए टू और एसए वन के परीक्षा परिणामों से अवगत कराया जाएगा। नौवीं से 12वीं कक्षा के संवाद में फर्स्ट टर्म की परीक्षाओं के नतीजों की अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी। शिक्षक-अभिभावक संवाद चार जून को, परीक्षा परिणामों पर होगी चर्चा
31 May 2022 12:52AM,by: Imran Khan
पहली बार हाइड्रोपोनिक्स विधि से स्ट्राबेरी उगाई जाएगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) शिमला हाइड्रो पोनिक्स विधि से पौधे तैयार कर सूबे के स्ट्राबेरी उत्पादकों को बांटेगा। पहली बार शिमला के ढांडा फार्म में पौध तैयार की जा रही है। इसे जल्द बागवानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। बागवानों के लिए स्ट्राबेरी के पौधों की मांग अधिक है, लेकिन इसकी आपूर्ति कम हो रही है। अब इसकी पौध तैयार होने से बागवानों की समस्या काफी हद तक कम होगी।
31 May 2022 12:52AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






