पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज खेली थी और इसका विजेता रहा था। ये टीम उस वक्त गजब की फार्म में थी और ऐसा लग रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में बाबर आजम की टीम कुछ धमाका करेगी, लेकिन पाकिस्तान की टीम तो पिछले दो मैचों में पूरी तरह से फुस्स हो गई। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पहले लीग मैच में 4 विकेट से हार मिली तो वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दूसरे ही लीग मैच में इस टीम को बेहद करीबी मुकाबले में एक रन से हार का सामना करना पड़ा।
28 Oct 2022 12:42AM,by: Imran Khan
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द अपनी नई टीम का गठन करेंगे। नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सभी पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन, यह त्यागपत्र अभी मंजूर नहीं हुए हैं। ऐसे में नई टीम के गठन तक पदाधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे।
28 Oct 2022 12:42AM,by: Imran Khan
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' 26 नवंबर को संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की महू स्थित जन्मस्थली पहुंच सकती है। कांग्रेस के भीतर इस कार्यक्रम पर विचार-विमर्श जारी है। कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य और 'भारत जोड़ो यात्रा' की आयोजन समिति के प्रमुख दिग्विजय सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं को बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में एक नवंबर तक तय हो जाएगा कि सूबे में इस यात्रा का मार्ग और स्वरूप क्या होगा।
28 Oct 2022 12:42AM,by: Imran Khan
डीएमके नेता कनिमोझी ने भाजपा की महिला नेताओं के बारे में पार्टी के एक पदाधिकारी की अपमानजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि "एक महिला और इंसान के तौर पर मैं माफी मांगती हूं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और उसके प्रमुख - उनके भाई और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस तरह के बयान देने वाले को माफ नहीं किया है. कनिमोझी अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर के एक ट्वीट का जवाब दे रही थीं, जिसमें सुंदर ने इस मामले पर द्रमुक से सवाल पूछा था. खुशबू सुंदर ने कनिमोझी को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि जब पुरुष महिलाओं को गाली देते हैं, तो यह सिर्फ दिखाता है कि उनकी किस तरह की परवरिश हुई है और वे जिस जहरीले वातावरण में पले-बढ़े हैं. ये पुरुष एक महिला के गर्भ का अपमान करते हैं.ये अपने आप को कलैगनार का अनुयायी बताते हैं. क्या यही सीएम स्टालिन का द्रविड़ मॉडल है? एक महिला और इंसान होने के नाते मैं माफी मांगती हूं", - कनिमोझी
28 Oct 2022 12:42AM,by: Imran Khan
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका बढ़ रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में भारत में 'मेक इन इंडिया' जैसे कई काम हुए हैं। यह काफी मायने रखता है। इसलिए भविष्य भारत का है।
28 Oct 2022 12:42AM,by: Imran Khan
सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ पर्व विधिवत रूप से आज शुरू होगा। इस संबंध में पूर्वांचलियों ने समस्त तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने पूजा करने की समस्त सामग्री खरीद ली है। इसके अलावा घाटों की भी सफाई का कार्य किया है। पर्व के पहले दिन नहाए-खाए की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा, वहीं रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और छठ पर्व संपन्न हो जाएगा। सूर्य उपासना का चार दिवसीय पर्व छठ आज से
28 Oct 2022 12:41AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की जीत के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। टारगेट में सबसे पहले आदिवासी इलाका बस्तर है। यहां कि 12 सीटों पर कब्जा बनाए रखना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। इसके बाद लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में पीएल पुनिया तीन दिन बस्तर में बिताएंगे। उनका यह दौरान 28 अक्तूबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति बनाएंगे।
27 Oct 2022 07:48AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









