शुक्रवार को कालीचरण रायपुर पहुंचा। पिछले साल महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में अदालत में पेशी हुई। रायपुर कोर्ट की तरफ से उन्हें पेश होने का आदेश दिया गया था। रायपुर में कालीचरण पर महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की वजह से राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान भी कालीचरण के तेवर नहीं बदले। कालीचरण महराज बोले -जो कहा उस पर अफसोस नहीं
29 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
रायपुर की पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक पूर्व मंत्री का PA भी शामिल है। ये अक्सर अपने साथियों के साथ दांव लगाने बैठा करता था। मुखबीर से मिले इनपुट पर पुलिस की टीम ने रेड की और नेता जी का खास आदमी भी पकड़ा गया। मामला शहर के टिकरापारा इलाके का है।
29 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
तेलंगाना के एक शीर्ष बीजेपी नेता शुक्रवार को गीले कपड़ों में यह शपथ लेने के लिए एक मंदिर पहुंचे कि राज्य के बीजेपी प्रमुख के तौर पर वे तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार को अस्थिर करने की किसी कोशिश में शामिल नहीं थे. वीडियोज में तेलंगाना के बीजेपी प्रमुख बांडी संजय को अपने ऊपर पानी उड़ेलते और मंदिर के पुजारी के समक्ष शपथ लेते हुए देखा जा सकता है. संजय ने इस दौरान सीएम के. चंद्रशेखर राव का इंतजार भी किया जिन्हें भी संजय ने ऐसा करने की चुनौती दी थी. यायाद्रि के इस नरसिम्हा स्वामी मंदिर का सीएम केसीआर द्वारा जीर्णद्धार कर नए सिरे से भी बनाया गया है, उन्होंने इसे गौरव के तौर पर प्रचारित-प्रसारित किया है. यह मंदिर मनुगोडे के बेहद नजदीक है जहां गुरुवार को उप चुनाव होने वाले हैं.
29 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक से 10 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का अनुरोध किया है. बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर यह दावा किया है. इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अनुरोध किया है कि पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध को स्वीकार नहीं करें, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस की सरकार सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रही है. इस राशि का इस्तेमाल विकास के लिए नहीं कर लाभकारी योजनाओं में की जाएगी और इनका गलत इस्तेमाल होगा.
29 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
दिवाली पर्व मनाने के बाद पड़ने वाले पहले शुक्रवार को गंगरेल मड़ई का आयोजन मां अंगारमोती मंदिर परिसर में हुआ। मड़ई में 52 गांवों के देवी-देवता शामिल हुए। पूजा-अर्चना कर नि:संतान महिलाओं ने संतान प्राप्ति की कामना कर जल चढ़ाया। मड़ई का आनंद उठाने क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुए। नि:संतान महिलाओं ने पेट के बल लेटकर की संतान प्राप्ति की कामना
29 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी 31 अक्टूबर से राज्य में ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ निकालेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्मयंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक पांच अलग-अलग शहरों से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।
29 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









