रायपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस देश में नक्सलियों को किसका मौन समर्थन है वह सब जानते है और कांग्रेस को यह कहने का अधिकार नहीं है कि संविधान पर विश्वास किसको है और किसको नहीं। देश इस बात का गवाह है कि संविधान की मान्यताओं को रौंद कर जब देश में आपातकाल लगा था उस समय देश में कांग्रेस की ही सत्ता थी और कांग्रेस को आपातकाल के बाद जनता ने जो करारा जवाब दिया था उससे कांग्रेस अब तक उबर नहीं पाई है और न ही उबरेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा भ्रम फैलाने के लिए कुछ भी कह जाते है उन्हें बताने की जरूरत नहीं है कि भाजपा का संविधान पर कितना विश्वास है।हमारे लिए देश प्रथम है ।उन्होंने कहा की इस देश में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या को अपने लाभ के लिए किसने पोषित किया है उस दल का नाम ही कांग्रेस है। उन्होंने कहा की अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग कर 100 बार से अधिक चुनी हुई विभिन्न प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने का पाप करने वाली कांग्रेस सविधान को मानने वाली कैसे हो सकती कि ?। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जब सरकार थी तब नक्सली भारी दबाव में थे। यह निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार आते ही नक्सली जंगल से सड़क की ओर आ गए हैं और जिस तरह से नक्सली तांडव मचा रहे है पूरी तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार नक्सलियों के सामने घुटने ही नहीं बल्कि पूरी तरह से आत्मसमर्पण भी कर दिया है। नक्सलियों को मौन समर्थन किसका, सब जानते है : ओपी चौधरी
21 May 2022 09:47AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में जिला अस्पताल से एक दिन पहले लापता हुए अधेड़ का शव नहर के पास पड़ा मिला। अधेड़ हार्ट पेशेंट था और उसे चार दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से गायब होने के बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। अस्पताल से गायब मरीज का मिला शव
21 May 2022 09:47AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशन काेष नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) से 17 हजार 240 करोड़ रुपए वापस मांगे हैं। यह रकम नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों और सरकार के अंशदान के तौर पर प्राधिकरण के पास जमा है। इस रकम का इस्तेमाल राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन दायित्वों के भुगतान में करना चाहती है। मुश्किल यह है कि राजस्थान सरकार की ऐसी ही मांग को PFRDA पहले ही मना कर चुका है।
21 May 2022 09:47AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ सरकार शनिवार को पहली बार भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को नकद के रूप में मदद देने जा रही है। यह रकम राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत दी जानी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस योजना की पहली किस्त आज जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश के 3 लाख 55 हजार 402 लोगों के बैंक खातों में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार की राशि भेजी जानी है।
21 May 2022 09:43AM,by: Imran Khan
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर (मेकाहारा) में शुक्रवार की रात अचानक एक हादसा हो गया। एक्स-रे वार्ड में आग लग गई। आस-पास मौजूद मरीज और उनके परिजन घबरा गए। काफी देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने की खबर पाते ही कर्मचारी भागकर एक्स-रे वार्ड की तरफ आए। कर्मचारियों ने अस्पताल में मौजूद फायर इक्यूपमेंट की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ ही देर में आग बुझा ली गई।
21 May 2022 09:21AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित लोगों तथा कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े मंत्रियों, विधायकों, संसदीय सचिवों और अधिकारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई।
21 May 2022 06:58AM,by: Imran Khan
रायपुर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित हुआ।
21 May 2022 06:50AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






