केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश के जारी रहने के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए राज्य के चार जिलों कोझीकोड, वायनाड, कुनूर और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट का अर्थ है इन जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी ने सुबह में चार जिलों के साथ-साथ त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम सहित सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
19 May 2022 01:10AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में बुधवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। बीजापुर जिले की पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।।।। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत बुधवार को बासागुड़ा थाना के जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तिमापुर और पुतकेल गांव की ओर रवाना किया गया था। अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कुलीन कोबरा इकाई, सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें अभियान में शामिल थीं।।।।। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने अभियान के तहत पुतकेल गांव के निकट से दो माओवादियों बाड़से बुधरा (25) और माड़वी भीमा (29) को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में एक अन्य नक्सली तुलसीराम मदियम (21) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकरियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अपहरण, हत्या एवं लूट की घटना में शामिल होने का आरोप है।।।।। लिस अधिकारियों ने बताया कि बाड़से बुधरा के सर पर एक लाख रुपये का इनाम है। वह माओवादियों के स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) का सदस्य है, जबकि माडवी और मदियम मिलिशिया के सदस्य हैं। अधिकारी ने कहा कि बडसे जनवरी 2022 में एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था, जबकि मदियम दिसंबर 2020 में अपहरण, हत्या और लूटपाट की घटनाओं में शामिल था। बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार
19 May 2022 01:09AM,by: Imran Khan
ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार 19 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने जा रही है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की यह पहली बैठक है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुरुवार को चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्षों के साथ ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की एक आभासी बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक अगले महीने होने वाले नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि जयशंकर के अलावा दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्री नलेदी पंडोर, ब्राजीली विदेश मंत्री कार्लोस फ्रांका और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसकी अध्यक्षता चीन के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी करेंगे।
19 May 2022 01:09AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





