Imran Khan

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। बस्तर के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की है। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रायपुर से कोंटा पहुंचे। यहां कोंटा के गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में बने अस्थायी हैलीपेड पर उनके स्वागत के लिए भारी जनसमूह मौजूद था, जिन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री को छिंद पत्तों से बना परम्परागत गुलदस्ता भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने भी जनसमूह का अभिवादन किया। कोंटा में भेंट-मुलाकात से पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल सबसे पहले श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर में मौजूद स्तम्भ, शिवलिंग व नंदी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वाणिज्य मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज भी उपस्थित रहे। 

18 May 2022 09:07AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री आज से बस्तर संभाग के दौरे पर है। वे भेंट-मुलाकात की शुरूआत सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा से करेंगे। श्री बघेल रात्रि विश्राम सुकमा में करेंगे है और यहां तीनों ब्लाक का दौरा करेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। एरिया की सर्चिंग की जा रही है। इसे लेकर एडीजी से लेकर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी पहुँचे हैं। सीएम बघेल 2 जून तक बस्तर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे बस्तर के 7 जिलों में सभी 12 विधानसभा सीट के 3-3 गांव जाकर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे। साथ ही झीरम कांड की दसवीं बरसी पर 25 मई को कांग्रेस के शहीद नेताओं के स्मारक का लोकार्पण करेंगे।

18 May 2022 06:24AM,
by: Imran Khan