Imran Khan

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के खिलाफ BJP का सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया है। रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर आए हैं। कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए मार्च शुरू हो गया है। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए हैं। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर में भी प्रदर्शन जारी है। रायपुर में सड़कों पर उतरे भाजपाई:कालीबाड़ी से शुरू हुआ पैदल मार्च

16 May 2022 08:19AM,
by: Imran Khan