छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हसदेव के जंगलों की कटाई का विरोध अब सामाजिक रूप से भी दिखने लगा है। पिछले दिनों बिलासपुर में हुए एक विवाह समारोह में भी हसदेव की चिंता सार्वजनिक हो गई। विवाह की रस्मों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने 'सेव हसदेव' और 'हसदेव बचावा' जैसे संदेश लिखे पोस्टर दिखाए।
15 May 2022 10:16AM,by: Imran Khan
दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आपसी फूट शनिवार को सबके सामने आ गई। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के सामने ही दुर्ग सांसद विजय बघेल और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के भाई राकेश पांडेय के बीच वाद विवाद शुरू हो गया। सांसद बघेल ने संगठन की मजबूती को लेकर अपनी बात रखी तो राकेश पांडेय ने इसे संगठन और कार्यकर्ताओं का अपमान बता डाला। राकेश ने सांसद को यहां तक कह डाला कि संगठन बढ़िया काम कर रहा है नसीहत न दें।
15 May 2022 10:16AM,by: Imran Khan
बलौदाबाजार में रविवार तड़के आधा दर्जन दुकानें आग में जलकर खाक हो गईं। इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंचा पुलिस कांस्टेबल और दो फायरकर्मी भी घायल हुए हैं। दुकान में तेज ब्लास्ट होने से कांस्टेबल का जबड़ा और उंगली अलग हो गई। उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। दमकल कर्मियों को भी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसा : ब्लास्ट में उड़ गया कांस्टेबल का जबड़ा और उंगली ,
15 May 2022 09:40AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शनिवार रात 9.14 बजे भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण बहुत ही कम लोगों को झटके महसूस हुए। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अंबिकापुर में भूकंप के हल्के झटके
15 May 2022 06:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





