जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जमशेद बी पारदीवाला सोमवार यानी आज सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही 30 माह बाद सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की पूर्ण क्षमता हो जाएगी। हालांकि, यह सुखद स्थिति महज दो दिन यानी मंगलवार तक ही रहेगी, क्योंकि 10 मई को जस्टिस विनीत शरण सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
09 May 2022 12:57AM,by: Imran Khan
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वामपंथी चरमपंथी ताकतों के साथ संबंध हैं जो देश की एकता के लिए खतरा है। तमिल मे समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा अपनी नीतियों के साथ देश में परिवर्तनकारी बदलाव ला रही है और कोरोना महामारी के प्रभाव के बावजूद अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।
09 May 2022 12:56AM,by: Imran Khan
सीतारमन ने अपने हालिए संयुक्त राज्य अमेरिका दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से डिजिटल अर्थव्यवस्था की प्रगति हुई है, उससे कई उद्योगपति हैरान हैं। अमेरिका दौरे के दौरान कई उद्योगपतियों ने डिजिटल भुगतान समाधान, राष्ट्रीय भुगतान सुविधा, बार कोड रीडिंग के बारे में जानकारी ली। हम (भाजपा) छोटे बदलाव नहीं ला रहे हैं। डिजिटल अर्थव्यवस्था की प्रगति हुई -सीतारमन
09 May 2022 12:55AM,by: Imran Khan
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि जब कोविड-19 हुआ तब मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री थे। मैं सोच भी नहीं सकती कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो क्या होता। इस अवसर पर सीतारमण ने महामारी के दौरान प्रदान की गई सेवाओं के लिए बैंक कर्मचारियों की भी सराहना की। सीतारमन ने कहा कि उस समय कोई टीकाकरण नहीं था। सभी जोखिमों के बावजूद, पीपीई पहनकर और आवश्यक सामान के साथ वे लोगों की सेवा के लिए देश के कोने-कोने में गए। मैं बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सेवा को नहीं भूल सकती। जीएसटी को लेकर सीतारमण ने कहा कि केंद्र ने राज्यों को 2020 और 2021 के लिए बकाया का भुगतान किया है। पीएम मोदी का किया धन्यवाद- सीतारमण
09 May 2022 12:55AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात असम पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआई) पर अमित शाह की अगवानी की। इस दौरान प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शाह का स्वागत किया।
09 May 2022 12:55AM,by: Imran Khan
प्रतिष्ठित उड़िया साहित्यकार रजत कुमार कर का रविवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने बताया वह 88 वर्ष के थे और उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां थीं। रजत कुमार कर को साहित्य और शिक्षा के लिए 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उडीसा : प्रतिष्ठित साहित्यकार रजत कुमार का हुआ निधन
09 May 2022 12:55AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









