भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश वाला राजनीतिक जाल फेंकना शुरू कर दिया है। इसके लिए बाकायदा भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों की एक टीम तैयार हुई है। इस टीम का मकसद चुनावी राज्यों में विपक्षी पार्टियों के नेताओं से न सिर्फ संपर्क करना है, बल्कि नाराज नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी है। शुरुआती चरण में भाजपा ने गुजरात और हिमाचल में अपना संपर्क बढ़ाना शुरू किया है। साथ ही साथ सामंजस्य बिठाने वाली भाजपा की कोर टीम के कुछ सदस्यों को मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी नाराज नेताओं को अपने साथ जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
08 May 2022 11:56AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने वालीं निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए हैं। पति रवि राणा समेत जेल जा चुकीं नवनीत राणा को पिछले दिनों ही इस मामले पर बेल मिली थी। इसके बाद वह इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में एडमिट थीं। अस्पताल से निकलने पर नवनीत राणा ने कहा कि यह धार्मिक लड़ाई है और मैं इसे जारी रखूंगी। भायकुला जेल से बाहर निकलने पर अमरावती की सांसद को जेल में एडमिट कराया गया था। उन्होंने हाई ब्लड प्रेशर, छाती में दर्द और शरीर में दर्द की शिकायत की थी।
08 May 2022 11:55AM,by: Imran Khan
गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले राज्य में मतदाता आधार को मजबूत करने की कवायद शुरू हो चुकी है। राजनीतिक दल आदिवासी आबादी को लुभाने के प्रयास में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और पिछले महीने आदिजाति महा सम्मेलन में भाग लिया। वहीं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भारतीय ट्राइबल पार्टी प्रमुख के साथ भरूच में आदिवासी समुदाय की बैठक को संबोधित किया।
08 May 2022 11:55AM,by: Imran Khan
ओडिशा के रायगड़ा जिले में 55 वर्षीय महिला और उसके 22 वर्षीय बेटे ने IPL सट्टेबाजी में पैसे गंवाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि महिला ने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे उधार लिए थे और उस पर कर्जदाताओं का दबाव था कि वह पैसे लौटाए। इस उम्मीद में कि वे कर्ज चुका पाएंगे, महिला और उसके बेटे ने आईपीएल मैचों पर दांव लगाने के लिए पैसे उधार लिए लेकिन हार गए।
08 May 2022 11:54AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनावों तक नियमित अंतराल पर राज्य का दौरा करने का वादा किया है। शुक्रवार को एक बैठक में भगवा पार्टी के सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने वाले शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आश्वासन दिया कि वह नियमित अंतराल पर राज्य का दौरा करेंगे।
08 May 2022 11:54AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









