Imran Khan

Generic placeholder image

थरवई सामूहिक हत्याकांड में पकड़े गए सातों बदमाश बेहद खूंखार और साइको किलर हैं। उन्होंने न सिर्फ खेवराजपुर में ही नहीं बल्कि गोहरी में भी महिलाओं की लाशों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोनों ही घटनाओं में बदमाशों ने घर में घुसते ही कुल्हाड़ी, हथौड़ी और पेचकस आदि से हमला कर सबको मार दिया था। पुलिस दुष्कर्म के आरोपों को साबित करने के लिए आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस ने गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे लंबी पूछताछ की। पता चला कि गिरोह के सभी लोग बेहद खूंखार और साइको किलर हैं। खेवराजपुर में रेकी के बाद 22 अप्रैल की रात गिरोह के दस बदमाश गांव में घनी झाड़ियों में छिप गए थे। रात 12 बजे के बाद घर पर धावा बोल दिया। खल बट्टे, लोहे के रॉड और नुकीली चीजों से वार कर पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी।

05 May 2022 01:21AM,
by: Imran Khan