Imran Khan

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायक के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के नरवा में इस तरह लोट रही है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध बोलने को अनुशासन हीनता मानकर पार्टी से निकाल बाहर कर दिया जाता है! यह सरकार और कांग्रेस भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार मानती है। भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस तानाशाह किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रही है। जिसे विरोध का गला घोंटने में कोई संकोच नहीं होता। किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रहे हैं भूपेश बघेल - विष्णुदेव

04 May 2022 09:25AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 4 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के भेंट मुलाकात दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश के सरगुजा संभाग से शुरू हो रहा है। इसके बाद वे बस्तर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री हर दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के किन्ही तीन गांवों में जाएंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीड बैक भी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लंेगे साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक, अभिमत एवं आवश्यक सुझाव लेंगे। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह मीडिया से चर्चा व अन्य लोगों से भेंट के बाद श्री बघेल अगले गंतव्य के लिये रवाना हो जायेंगे। मुख्यमंत्री का प्रवास विधानसभा क्षेत्र के जिस ग्राम में होना संभावित होगा उसकी जानकारी जिला प्रशासन को अल्प समय पूर्व ही उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ दौरे में स्थानीय विधायक और जिले के प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

04 May 2022 03:32AM,
by: Imran Khan