श्रीलंका में राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर मुख्य समुद्री तट पर डटे प्रदर्शनकारियों ने अब अपना विरोध-प्रदर्शन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के कार्यालय तक बढ़ा दिया है क्योंकि उन्होंने राजपक्षे परिवार के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने की मांग तेज कर दी है। श्रीलंका संकट: सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज
27 Apr 2022 12:31AM,by: Imran Khan
विश्व बैंक ने चेतावनी दी है कि इस साल श्रीलंका में गरीबी बढ़ेगी। इसके साथ ही विश्व निकाय ने श्रीलंका से भारी कर्ज में कटौती, राजकोषीय घाटे को कम करने और गरीबों तथा कमजोरों को राहत देने की अपील की। विश्व बैंक ने कहा, श्रीलंका में करीब 11.7 प्रतिशत लोग प्रतिदिन 3.20 डॉलर (1,069 श्रीलंकाई रुपये) से कम कमाते हैं। यह निम्न-मध्यम आय के देशों में गरीबी रेखा है। यह संख्या 2019 के मुकाबले 9.2 प्रतिशत अधिक है। गरीबी बढ़ने की एक वजह यह भी है कि सरकार का समृद्धि कार्यक्रम पर्याप्त नहीं था। महामारी के चलते श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था 2020 में करीब 3.6 प्रतिशत घटी। श्रीलंका में इस साल बढ़ेगी गरीबी, विश्व बैंक की चेतावनी
27 Apr 2022 12:31AM,by: Imran Khan
अमेरिका में लोकतंत्र समर्थक बुद्धिजीवियों, नेताओं, पत्रकारों व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के समूह ने पाकिस्तान की नई सरकार से जातीय व धार्मिक संघर्षों को खत्म करने में भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा, इससे रचनात्मक भूमिका निभाने में काफी मदद मिलेगी।
27 Apr 2022 12:31AM,by: Imran Khan
सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) आज बुधवार को यहां मनाए जाने वाले 21वें स्थापना दिवस समारोह में राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का रोडमैप बताए जाने की संभावना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही पार्टी के मुखिया और राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के अपने प्रयासों के बीच टीआरएस के राष्ट्रीय एजेंडे की घोषणा भी कर सकते हैं। राव बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
27 Apr 2022 12:31AM,by: Imran Khan
अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान के जरिए इसकी जानकारी दी। बयान के मुताबिक, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, हैरिस में कथित तौर पर कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं और ना ही वे राष्ट्रपति जो बाइडन के संपर्क में रही हैं अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव
27 Apr 2022 12:30AM,by: Imran Khan
परसा कोल ब्लॉक को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के साथ ही हसदेव अरण्य के आदिवासियों के गांव-जंगलों के साथ अपने देव स्थानों को बचाने की चिंता बढ़ गई है। परसा खदान प्रभावित हरिहरपुर गांव में पिछले 55 दिनों से धरने पर बैठे आदिवासियों ने सोमवार को जंगल में बुढ़ादेव के स्थान पर जाकर गुहार लगाई।
26 Apr 2022 05:42AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







