नए हफ्ते की शुरुआत के साथ लोग हर शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभर में अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज होने वाली ये फिल्में वीकेंड के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर साबित होती है। ऐसे में अगर शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों की सूची पहले ही मिल जाए तो इन्हें देखने के लिए बेहतर प्लानिंग की जा सकती है। इस शुक्रवार यानी आज 29 अप्रैल को बॉलीवुड के दो बड़े कलाकारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले के लिए तैयार है। इसके अलावा साउथ समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
29 Apr 2022 01:00AM,by: Imran Khan
रायपुर, - कृषि विभाग द्वारा आगामी खरीफ सीजन में फसलों की बुआई को लेकर लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। खरीफ सीजन 2022 में कुल 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में विभिन्न प्रकार फसलों की बुआई होगी, जो कि बीते खरीफ सीजन 2021 की तुलना में लगभग 55 हजार हेक्टेयर अधिक है। खरीफ सीजन 2022 के बुआई लक्ष्य निर्धारण में सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि धान के रकबे में बीते खरीफ सीजन के तुलना में 5 लाख 35 हजार हेक्टेयर की कमी कर दी गई है, जबकि मक्का के रकबे में लगभग एक लाख हेक्टेयर तथा कोदो, कुटकी और रागी के रकबे में लगभग 66 हजार हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी की गई है। धान के रकबे को घटाने के साथ ही कृषि विभाग ने दलहन-तिलहन एवं अन्य फसलों के बुआई रकबे में बीत साल की तुलना में लगभग पौने तीन लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य रखा है।
28 Apr 2022 11:25AM,by: Imran Khan
किसान नेता राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. वह नया रायपुर में चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए रायपुर पहुंचे हैं. नवा रायपुर में 115 दिनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है. रायपुर के अटल नगर (नवा रायपुर) में पुनर्वास और व्यवस्थापन की मांग को लेकर, प्रभावित किसानों का आंदोलन 3 जनवरी 2022 से लगातार जारी है. यहां 27 गांव के किसान अपनी जमीन को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. किसानों की मांग है कि नया रायपुर के 27 गांवों को जो नगरीय क्षेत्र घोषित किया गया है. उसकी अधिसूचना को रद्द किया जाए.
28 Apr 2022 07:30AM,by: Imran Khan
खैरागढ़ उपचुनाव कांग्रेस से मिली हार ने भाजपा आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए डेढ़ साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की दशा और दिशा को सुधारने के लिए हाईकमान ने प्रदेश संगठन के बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इस उपचुनाव में मिली हार का असर अब चुनाव कमान संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ अन्य दिग्गज नेताओं पर पड़ता दिख रहा है। दरअसल भाजपा आलाकमान ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और महामंत्री (संगठन) पवन साय को दिल्ली बुलाया है। ये सभी नेता आज दिल्ली के लिए रवाना हुए है । बताया जा रहा है कि इन नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश के साथ उनकी बैठक हो सकती है। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन ने पहले अपनी रिपोर्ट दी थी, जिसमें संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत पर बल दिया था। उन्होंने बस्तर, सरगुजा संभाग के दौरे के बाद यह पाया था कि ज्यादातर जिलों में कामकाज नहीं के बराबर है। संगठन की गतिविधियां ठप पड़ गई है। इस राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश ने चिंता जताई थी।
28 Apr 2022 07:10AM,by: Imran Khan
रवि शंकर शुक्ल विश्व विधालय रायपुर के साथ पहली बार हुआ है, जब यहां के कुलपति और कुलसचिव की सरकारी गाड़ी जब्त की गई है। अब एसी, फर्नीचर यहां तक की कुर्सियां भी बिकेगी। दरअसल, किसानों की जमीन के मुआबजे के मामले में मंगलवार को रविवि की चल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई की गई। इसमें अफसरों की गाड़ियों को कुर्क किया गया। जानकारों का कहना है कि मुआवजे के मामले में आगे भी कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। इसे लेकर विवि में डर का माहौल है।
28 Apr 2022 06:55AM,by: Imran Khan
AAP पार्टी के पदाधिकारी मिशन छत्तीसगढ़ को लेकर लगातार अपनी पैठ जमाने की कोशिशों में जुट गए हैं। इस बार पार्टी ने प्रदेश की दलित वर्ग को साधने की रणनीति बनाई है। यही वजह है कि गुरु घासीदास सेवादार संघ के बैनर तले AAP ने डोला यात्रा के बहाने रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुरुवार को दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और जनसभा भी करेंगी।
28 Apr 2022 06:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









