’ रायपुर: छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और लक्ष्मी का रूप मानकर दीवाली में धान की बालियों की पूजा करने का भी विधान है। दीवाली पर घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए अनेक सजावटी सामान के बीच छत्तीसगढ़ में धान की बाली से बनी झालर भी इस समय बाजार में बिक रही है।और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है, इस बार कई तरह की डिजाइनर धान की बालियां भी बाजारों में उपलब्ध हैं। स्थानिय कारिगरों द्वारा तैयार की गई इस झालर को आप रायपुर में और अन्य जिलों में भी खरीद पाएंगे। लोगों में चढ़ा देसी झालर का क्रेज, बोले- ‘ये दीवाली देसी वाली
23 Oct 2022 07:22AM,by: Imran Khan
' भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल के हॉस्पिटल अटेंडेंट्स ने सेक्टर 1 मुर्गा चौक में बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया की हॉस्पिटल प्रबंधन उन्हें दीपावली का बोनस नहीं दे रहा है। साथ ही उनके पद को समाप्त करते हुए उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। दिवाली में नहीं दिया बोनस, नौकरी से भी निकाला'
23 Oct 2022 07:22AM,by: Imran Khan
भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने छ्त्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि, दिवाली का पर्व आ गया है और राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में नाराजगी है, वे मायूस हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार को अपने अफसरों की चिंता नहीं है। आखिर बिना वेतन के अपनी दिवाली कैसे मनाएं?।
23 Oct 2022 07:20AM,by: Imran Khan
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने रविवार को श्रीहरिकोटा से अब तक का सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी एमके-3 को लॉन्च किया है. रात 12 बजकर 7 मिनट पर इसरो ने वनवेब द्वारा विकसित 36 ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लो अर्थ ऑबिट में भेजे हैं. सतीश धवन स्पेश सेंटर से इसे लॉन्च किया गया है. इसका नाम एलवीएम3-एम2 कर दिया गया है. इसमें 36 ‘वनवेब’ उपग्रह हैं. एलवीएम 3-एम2 रॉकेट 43.5 मीटर लंबा और 644 टन वज़नी है. यह 8 हज़ार किलो वज़न ले जाने में सक्षम है. वनवेब एक प्राइवेट सैटेलाइट कंपनी है जिसमें भारत की भारती ग्लोबल एक बड़ी हिस्सेदार है. न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने पहले इसरो के एलवीएम3 बोर्ड पर वनवेब लियो उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए लंदन स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के साथ दो लॉन्च सर्विस के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया था. इसरो ने लॉन्च किया अब तक का सबसे भारी रॉकेट, क्या है ख़ास?
23 Oct 2022 04:03AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



