Imran Khan

Generic placeholder image

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. शनिवार को जारी की गई इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत कुल 20 नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी है. कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी थी. AAP की दूसरी लिस्ट में 54 उम्मीदवारों को जगह दी गई है. AAP ने सिराज विधानसभा सीट पर सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ गीता नंद ठाकुर को उतारा है. आम आदमी पार्टी ने इससे पहले 4 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसके साथ ही हिमाचल के 68 में से 58 सीटों पर आप ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं.

22 Oct 2022 11:50PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला को गैंग रेप की 'फर्जी' कहानी बताने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है. इससे पहले पुलिस ने महिला के खिलाफ ठगी और फर्जीवाड़ा का मामला भी दर्ज किया था. आरोपी महिला ने अपने अपहरण और बाद में पांच आरोपियों द्वारा गैंग रेप करने की बात कही थी. पुलिस फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है. गाजियाबाद पुलिस की एसपी (सिटी -1) निपुण अग्रवाल ने कहा कि इस महिला को हमारी टीम ने गिरफ्तार किया था. हमने उसका बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया है. जहां से उसे फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. महिला से पहले उसके तीन साथी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनकी पहचान अजाद, अफजल और गौरव के रूप में की गई है. ।, बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को संपत्ति विवाद में गैंगरेप की साजिश रचने की आरोपी महिला के तीन साथियों आजाद, अफजल और गौरव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे ने यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि 40 वर्षीय महिला वर्तमान में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती है.

22 Oct 2022 11:49PM,
by: Imran Khan