नारायणपुर जिले में रावघाट परियोजना के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया है। ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई है। पुलिस के लगाए बैरिकेड्स को तोड़कर ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर घुस आए, जहां पर जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। गुरुवार की दोपहर से ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। बताया जा रहा है कि भीड़ जब बैरिकेड्स तोड़ रही थी तो पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी किया। जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों की मांग है कि रावघाट परियोजना को बंद कर दिया जाए।
01 Apr 2022 02:37PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने चोरी के तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अपनी पत्नी को होली पर गिफ्ट देना चाहता था। उसकी नयी-नयी शादी हुई है। पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर पड़ोसी के सूने मकान में ही सेंध लगा दी। वहां से गहने चोरी किए और पत्नी को दे दिए। इतने गहने देखकर पत्नी खुश तो हुई, लेकिन जांच कराने पर आधे नकली निकले। इस बीच CCTV फुटेज से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। नईनवेली पत्नी को होली गिफ्ट देने पति बन गया चोर
01 Apr 2022 02:01PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने परिवार की ही दो महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों ने जादू-टोने के शक में पहले अपनी नानी को मारा, फिर मां-बाप और पत्नी के साथ मिलकर 10 साल की छोटी बहन और मामा की हत्या कर दी। इसके बाद खून से सने उनके कपड़े भी चूल्हे में जला दिए थे। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
01 Apr 2022 12:58PM,by: Imran Khan
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई से वित्त वर्ष 2022-23 में सूरजमुखी के तेल की आपूर्ति में 25% या 4 से 6 लाख टन की कमी आ सकती है। इससे कीमतों में तेजी आ सकती है। हालांकि, खाने के तेल की कीमतें पहले से ही काफी ऊपर हैं। देश के कुल खाने के तेल की खपत 230-240 लाख टन होती है।
01 Apr 2022 01:18AM,by: Imran Khan
एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन से ही आपको झटका लगने वाला है। अब होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट नहीं मिलेगी। इसकी अवधि 31 मार्च को खत्म हो चुकी है। 2019 के बजट में इसे शुरू किया गया था। उस समय आयकर कानून में नई धारा 80ईईए जोड़ी गई थी,। इसके तहत सस्ते घरों को खरीदने पर लिए गए होम लोन के ब्याज में अतिरिक्त छूट दी जा रही थी। आज से होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त टैक्स छूट खत्म
01 Apr 2022 01:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









