सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ऑनलाइन पोर्टल प्रसारण (ब्रॉडकास्ट) सेवा पोर्टल सोमवार से औपचारिक रूप से काम करना शुरू कर देगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके तहत सरकार की ओर से जरूरी किसी भी तरह की अनुमति और स्वीकृति प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। इतना ही नहीं, यह पोर्टल अन्य मंत्रालयों से भी लिंक हो जाएगा। इससे प्रक्रिया में तेजी आएगी और आवेदक ट्रैक कर सकेगा कि उसके आवेदन की स्थिति क्या है।
03 Apr 2022 12:14AM,by: Imran Khan
रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, आप के लोगों ने उनसे संपर्क किया है। लेकिन खुलकर कहता हूं केजरीवाल से मेरी मुलाकात कभी नहीं हुई है। सिंहदेव ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कोई असर है। राज्य में फिलहाल आप तीसरा विकल्प नहीं है। इस बातचीत के दौरान टीएस सिंहदेव ने साफ किया कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे। सिंहदेव ने कहा, मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा रहूंगा। BJP में कभी जाने का सवाल ही नहीं है। उनके साथ कई मुद्दों पर विरोध है। वैसे BJP वाले मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। राजनीतिक जीवन को लेकर एक सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, उनके पिताजी ने राजनीति में आने से मना किया था। शायद यह बात उनके सरल व्यवहार को लेकर था। सीएम बनने को लेकर पूछे एक सवाल पर उन्होंने कहा, जो बनना था वह बन गया। कुछ बनना बाकी है, उसकी चर्चा होती रहती है। प्रयास जारी है। सिंहदेव ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब उन्हें मंत्री बनाया तो अपना विभाग चुनने का अवसर दिया था. एक अधूरी चाहत की ओर इशारा सीएम बनने प्रयास जारी है -टीएस सिंहदेव
02 Apr 2022 01:14PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सड़क पर निकलते ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लू, गर्म हवा थोड़ा और परेशान कर सकती है। मगर हवा की दिशा में आ रही तब्दीली की वजह से 7 अप्रैल के आते-आते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट महसूस की जा सकेगी। चिलचिलाती धूप से आम आदमी परेशान
02 Apr 2022 09:31AM,by: Imran Khan
धमतरी सोंढूर डैम में नाव पलटने से दो लड़कियां डूब गईं। दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस और SDRF की टीम उन्हें तलाश करने में जुटी है। दोनों लड़कियां 5 अन्य लोगों के साथ बोटिंग के लिए गई थीं। बाकी सबको बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग गरियाबंद से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। धमतरी सोंढूर डैम में नाव पलटने से दो लड़कियां डूबी
02 Apr 2022 09:00AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। हाल ही में वह राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे थे। यहां मौका पाकर मंत्री जी डांस करने लगे। यह देखने वाले भी हैरान रह गए और मंत्री जी को दिल खोलकर यू डांस करता देख और लोगों ने भी तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.
02 Apr 2022 08:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









