संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी भाजपा ने अनुशासन का डंडा बरसाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी ने ताबड़तोड़ निलंबन और कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के निर्देश पर पार्टी ने खैरागढ़ उपचुनाव के छह महीने बाद रामा साहू, रमेश ठाकुर, केशव साहू, लोकेश्वरी जंघेल और रावल कोचर को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई। भाजपा में अनुशासन का डंडा बरसाना शुरू
22 Oct 2022 01:08AM,by: Imran Khan
दवा के पर्चे पर Rx के बजाए 'श्री हरि' लिखें. दवाई का नाम क्रोसिन लिखना है, तो क्रोसिन हिंदी में भी लिखा जा सकता है. उसमें क्या दिक्कत है? ऊपर 'श्री हरि' लिखो..और क्रोसिन लिख दो." मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिकित्सा शिक्षा की किताबों के हिन्दी में विमोचन से एक दिन पहले ये बात मजाकिया अंदाज में कही थी, लेकिन उसके बाद हिन्दी में लिखे पर्चे ही चर्चे में हैं, देशभर से ऐसे तमाम पर्चे वायरल हो रहे हैं.
22 Oct 2022 12:39AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए तैयार 400 से ज्यादा मामलों को लिस्ट नहीं किए जाने पर सीजेआई (CJI) यू यू ललित ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय है, यह एक गंभीर मुद्दा है. इस तरह से मामलों को सुनवाई के लिए रजिस्ट्री के द्वारा सूचीबद्ध नहीं करना न्याय मिलने पर रोक लगाना है. सीजेआई ने कहा कि उन सभी मामले के सूचीबद्ध नहीं किए जाने के पीछे की वजह क्या रही उसका पता लगाएंगे और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
22 Oct 2022 12:39AM,by: Imran Khan
दिवाली इस बार 24 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. मान्यता है कि दिवाली (Diwali) के दिन मां लक्ष्मी निशीत काल में पृथ्वी लोक पर भ्रमण करती हैं. ऐसे में जिस घर में मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है, वहां देवी महालक्ष्मी का वास होता है. दीपावली के दिन प्रदोष काल में भगवान गणेश के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा होती है. लोग इस दिन अपने घर, कार्यलय और व्यापारिक स्थल पर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली के मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किन-किन चीजों की जरुरत पड़ती है. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए जरूरी हैं ये चीजें
22 Oct 2022 12:39AM,by: Imran Khan
ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ में ऋषि सुनक सबसे आगे हो सकते हैं, लेकिन बोरिस जॉनसन उनसे दौड़ से बाहर होने और लिज़ स्ट्रॉस की जगह उन्हें वापस आने देने का आग्रह कर रहे हैं. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट में यह बात कही गई है. कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व की दौड़ में ऋषि सुनक को हराने के बाद लिज़ ट्रस ने महज छह हफ्ते पहले जॉनसन की जगह ली थी. अब तार्किक रूप से पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक पीएम पद के लिए अगली पसंद हैं.
22 Oct 2022 12:39AM,by: Imran Khan
दुनियाभर में आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्डरिंग पर लगाम लगाने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को अपनी ग्रे लिस्ट (grey list) से बाहर कर दिया है. आतंकवाद और धन शोधन के वित्तपोषण के लिए वैश्विक निगरानी करने वाली संस्था की "ग्रे लिस्ट" में डाले जाने के चार साल बाद पाकिस्तान का नाम आखिरकार इस सूची से हटा दिया गया है. पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' से हटाने का फैसला पेरिस में FATF की बैठक के दौरान आया. यह बैठक 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हुई.उधर, पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर किए जाने को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमने पेरिस में FATF बैठक के संदर्भ में पाकिस्तान से संबंधित रिपोर्ट देखी है. FATF की जांच के फलस्वरूप, पाकिस्तान को जाने-माने आतंकियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें 26/11 को मुंबई में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के खिलाफ हमलों में शामिल लोग शामिल हैं. पाकिस्तान को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से आतंकवाद और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखनी चाहिए."
22 Oct 2022 12:39AM,by: Imran Khan
हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस कोर्ट की जिम्मेदारी है कि यह इस तरह के मामलो में हस्तक्षेप करे. हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों से कहा कि या तो कार्रवाई कीजिए, नहीं तो अवमानना के लिए तैयार रहिए. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड की पुलिस को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने पूछा कि, हेट स्पीच में लिप्त लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई. सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने आदेश में कहा कि, हेट स्पीच को लेकर आरोप बहुत गंभीर हैं. भारत का संविधान हमें एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में परिकल्पित करता है. देश में नफरत फैलाने वाले भाषणों के बारे में IPC में उपयुक्त प्रावधानों के बावजूद निष्क्रियता है. हमें मार्गदर्शक सिद्धांतों का पालन करना होगा. अगर कोई शिकायत ना हो तो भी पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, अगर लापरवाही हुई तो अफसरों पर अवमानना कार्रवाई होगी.
22 Oct 2022 12:39AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









