उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का कहना है कि यूक्रेन में पिछले 28 दिनों से जारी युद्ध के दौरान रूस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उसके अनुसार, अब तक जंग में रूस के 7000 से 15000 सैनिक मारे गए हैं। रूस को यूक्रेन से कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। इतने दिनों बाद भी वह अभी तक कीव पर कब्जा करने में नाकाम रहा है।
24 Mar 2022 01:14AM,by: Imran Khan
सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले देश के मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। वहां के लोगों ने इस दौरान प्रति व्यक्ति 59 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा पैदा किया। 53 किलोग्राम के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है, जबकि तीसरे स्थान पर रहे दक्षिण कोरिया के हर व्यक्ति ने 44 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा पैदा किया सिंगल यूज प्लास्टिक बढ़ी समस्या
24 Mar 2022 01:14AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में रबी फसल के लिए खूंटाघाट से पानी नहीं छोड़ने के कारण किसानों के खेत सूखने लगे हैं और जमीन में दरारें आ रही हैं। इसके चलते फसल चौपट हो रही है। किसानों की मांग के बाद भी जल संसाधन विभाग के अफसर सिंचाई के लिए पानी छोड़ने कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दरअसल, यहां सिंचित एरिया में आने वाले किसान हर साल गर्मी के दिनों में भी धान की फसल उगाते हैं। लेकिन, इस बार सिंचाई के लिए पानी नहीं देने से उन्हें परेशानी होने लगी है।
23 Mar 2022 01:40PM,by: Imran Khan
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MNREGA) के तहत दिहाड़ी मजदूरी कर रहे मजदूर ने जिंदगी की नई राह पकड़ी है। कौशल प्रशिक्षण के बाद कई मजदूरों ने खुद का व्यवसाय शुरू किया है। छत्तीसगढ़ के ऐसे छह मजदूरों को केंद्र सरकार सम्मानित करने जा रही है। नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 24 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह इन मजदूरों को सम्मानित करने वाले हैं।
23 Mar 2022 01:38PM,by: Imran Khan
खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (JCCJ) के प्रत्याशी घोषणा के साथ ही पार्टी में विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। अधिवक्ता नरेंद्र सोनी के नाम की घोषणा के कुछ देर बाद ही पार्टी के चुनाव प्रभारी बनाए गए जरनैल सिंह ने पद छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सोनी को उम्मीदवार बनाए जाने से वह हताश और खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि अन्य अच्छे लोग चुनाव लड़ने के लिए उपलब्ध हैं।
23 Mar 2022 01:38PM,by: Imran Khan
खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ बुधवार को अपना नामांकन पत्र जमा करा दिया। नामांकन के लिए राजनांदगांव के बाबा फतेह सिंह हॉल से जुलूस निकला। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सहित कई मंत्री, पदाधिकारी और नेता शामिल हुए।
23 Mar 2022 12:55PM,by: Imran Khan
भ्रामक प्रचार कर खुद को पूरी दुनिया के डेंटिस्टों द्वारा सुझाया और विश्व का नंबर वन सेंसिटिविटी टूथपेस्ट बताने वाले सेंसोडाइन टूथपेस्ट पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 10 लाख का जुर्माना लगाया है। उसे इन विज्ञापनों को सात दिन के भीतर टीवी, ओटीटी, यूट्यूब, सोशल मीडिया आदि सभी माध्यमों से हटाने को भी कहा है। मंगलवार को जारी सूचना में कहा गया कि सेंसोडाइन कंपनी ने उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापन दिए।
23 Mar 2022 01:08AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









