रूसी सेनाओं ने मैरियूपोल के मुख्य अस्पताल पर कब्जा कर वहां मौजूद 400 मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बना लिया है। रूसी हमलों के बीच 20 हजार लोग मानवीय गलियारों के जरिये शहर छोड़कर जा चुके हैं। यूक्रेन की उपप्रधानमंत्री इरीना वेरेश्चक ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में बताया कि मंगलवार रात से अस्पताल पर रूसी सेनाओं का कब्जा है। रूसी सैनिक अस्पताल में मौजूद लोगों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। साथ ही अस्पताल परिसर में मौजूद टैंकों से रूसी फौजों ने गोलाबारी भी की है।
17 Mar 2022 01:53AM,by: Imran Khan
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद जातिगत जनगणना राजनीति का केंद्र बिंदु बनेगी, इसके संकेत आने प्रारंभ हो गए हैं। समाजवादी पार्टी, राजभर कीसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल कमेरा, संजय चौहान की जनवादी पार्टी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एनडीए के दोनों प्रमुख घटक अपना दल (अनुप्रिया गुट) और निषाद गुट ने अपनी चुनावी सभाओं में इसकी मांग की। इन दलों द्वारा 1931 की जनगणना को त्रुटिपूर्ण एवं जातीय विद्वेष पर आधारित माना गया है।
17 Mar 2022 01:52AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की भारी जीत दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक दलों के लिए एक भारी झटका है, खासकर द्रमुक और तेलंगाना राष्ट्र समिति के लिए। दक्षिणी राज्यों के दो मुख्यमंत्रियों-तमिलनाडु के एम. के. स्टालिन और तेलंगाना के. चंद्रशेखर राव का मानना था कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी योगी आदित्यनाथ को सत्ता से बेदखल कर देगी। इन दोनों ने न तो योगी आदित्यनाथ को बधाई दी और न ही भाजपा को। इन्हें अपने राज्यों में अल्पसंख्यक वोटों के खोने का डर है।
17 Mar 2022 01:52AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






