छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक बृज मोहन अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि छत्तीसगढ़ तानाशाह राज्य बन गया है। कांग्रेस सरकार जनता को फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने से रोक रही है और राज्य के थिएटर मालिकों को धमका रही है कि फिल्म प्रदर्शित न की जाए। वही प्रदेश कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है।
15 Mar 2022 08:42AM,by: Imran Khan
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानासभा का सातवां दिन भी खास होने वाला है। आज सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 की अनुदान मांगों पर आज भी होगी चर्चा। जानकारी मुताबिक चार मंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर किया जाएगा। पक्ष और विपक्ष ने चर्चा की पूरी तैयारी कर ली है।बता दे, मंत्री रविंद्र चौबे, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल और डॉ. शिवकुमार डहरिया के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे। आज विधानसभा में विपक्ष उठाएगा अवैध रेत परिवहन का मुद्दा
15 Mar 2022 07:43AM,by: Imran Khan
होली पर्व के पावन अवसर पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस ने सख्त गाइड लाइन जारी कर दिया है। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बेहद अच्छे तरीके से समझाने का प्रयास किया है कि रंगोत्सव मनाने में किसी तरह की पांबदी नहीं है, लेकिन इस बीच किसी भी तरह से हुल्लड़, हुड़दंग, अश्लीलता या फिर मनमानी करने की कोशिश हुई, तो उनकी खैर नहीं होगी। रायपुर पुलिस ने जारी की ‘होली’ गाइड लाइन...
15 Mar 2022 06:53AM,by: Imran Khan
आईपीएल 2022 नए नियमों के साथ खेला जाएगा। अब आईपीएल में डीआरएस से लेकर कैच आउट और रन आउट के नियम भी बदल गए हैं। वहीं कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट के शेड्यूल में भी बदलाव की गुंजाइश रखी गई है। अगर कोरोना के कारण कोई टीम पूरे 11 खिलाड़ी (जिसमें कम से कम सात भारतीय होने जरूरी हैं) मैदान में नहीं उतार पाती है तो वह मैच फिर से आयोजित कराया जाएगा। अगर बाद में भी मैच का आयोजन नहीं हो पाता है तो यह मामला तकनीकि समिति के पास जाएगा और समिति इस पर फैसला करेगी।
15 Mar 2022 06:48AM,by: Imran Khan
शाही दशहरा महिला उत्सव समिति हर साल की तरह इस बार भी महिला दिवस 2022 के उपलक्ष्य में शक्ति सम्मान पर्व का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की भाभी और भाजपा नेत्री चारुलता पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल अनुसुईया उइके शामिल होंगी।
15 Mar 2022 06:10AM,by: Imran Khan
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने छात्राओं की याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। स्कूल-कॉलेज में छात्र यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है।
15 Mar 2022 05:29AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के नीट-पीजी दाखिले में 15 पर्सेंटाइल कटौती के फैसले के चलते कटऑफ में कटौती की मांग करने वाली याचिका का निपटारा कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में निर्णय लिया है कि नीट-पीजी कोर्स में दाखिल के लिए हर श्रेणी में 15 पर्सेंटाइल की कटौती की जाएगी।
15 Mar 2022 01:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









