Imran Khan

Generic placeholder image

मंगलवार को घोषित गोवा की तीन जिला पंचायत सीट के उपचुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) को सफलता मिली है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दवोर्लिम, रीस मागोस और कोर्टालिम जिला परिषद के लिए रविवार को उपचुनाव हुए थे और मतगणना मंगलवार को हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा उम्मीदवार परेश नाइक (दवोर्लिम) और संदीप काशीनाथ बंदोडकर (रीस मागोस) तथा भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मर्सियाना मेंडिस ई वाज (कोर्टालिम) को विजयी घोषित किया गया। फरवरी में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए जिला पंचायत के तत्कालीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उपचुनाव कराया गया।

19 Oct 2022 01:13AM,
by: Imran Khan