Imran Khan

Generic placeholder image

पंजाब के लुधियाना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने अपनी मां को छत से इसलिए फेंक दिया क्योंकि उसे उसकी बनाई सब्जी पसंद नहीं आई। लुधियाना के न्यू अशोक नगर में सोमवार को लंच के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग मां को उनके घर की पहली मंजिल धक्का दे दिया। मंगलवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ टिंकू (26) के रूप में हुई है। आरोपी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश करने वाले अपने पिता पर भी कथित तौर पर हमला किया। पीड़िता की पहचान 65 वर्षीय चरणजीत कौर के रूप में हुई है। मां की बनाई सब्जी पसंद नहीं आई, बेरहम बेटे ने छत से फेंका

19 Oct 2022 01:13AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को होगी। मतगणना के बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। नए अध्यक्ष की घोषणा के साथ पार्टी को पूरे 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिलेगा। चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी है। खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। इसके साथ उनके नामांकन के वक्त पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि चुनाव में खड़गे की जीत लगभग तय है। बुधवार को मतगणना के बाद उनकी जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? गिनती आज

19 Oct 2022 01:13AM,
by: Imran Khan