चीन में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी चाइना की सबसे अहम बैठक बीजिंग में शुरू हो गई है। इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लंबी-चौड़ी रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। यह भी लगभग तय ही है कि जिनपिंग अभी चीन की सत्ता पर काबिज रहेंगे। ग्रेट हॉल में बैठक शुरू होने से पहले ही गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प की क्लिप भी दिखाई गई। इसीसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन अपनी विस्तारवादी नीति और भारत की रणनीति को कितना तवज्जो देता है और आने वाले समय में उसकी क्या पॉलिसी होगी।
17 Oct 2022 01:14AM,by: Imran Khan
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद के बीच रविवार को भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ताजा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने हमारे देश पर बुरी नजर डालने की कोशिश की तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने कभी किसी देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की है। रक्षा मंत्री ने एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीमाओं पर कड़ी निगरानी की जा रही है और देश सभी चुनौतियों से निपटने को तैयार है।
17 Oct 2022 01:14AM,by: Imran Khan
कोरोना वायरस के कम होते मामले और टीका लगवाने वाले लोगों में कमी को देखते हुए केंद्र सरकार अब से और कोविड-19 टीकों की खरीदी नहीं करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साल टीकों की खरीदारी के लिए आवंटित 4237 करोड़ रुपए (वर्ष 2022-23 में टीककरण के लिए आवंटित बजट का करीब 85 फीसदी) वित्त मंत्रालय को वापस कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 1.8 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें अभी भी केंद्र और सरकार के स्टोरेज हाउस में मौजूद हैं, जो कि अगले छह महीने तक टीकाकरण अभियान चलाने के लिहाज से पर्याप्त हैं।
17 Oct 2022 01:13AM,by: Imran Khan
रेलवे ने 2021-22 में विशेष ट्रेन सेवाओं से 17,526.48 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फाइनेंशियल ईयर के कुल यात्री राजस्व का करीब 45 फीसदी है। यह जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे गये एक सवाल के जवाब में मिली है। रेलवे ने मई 2020 में कोरोना वायरस महामारी के बीच जब यात्री ट्रेन सेवाएं बहाल की थीं, तो केवल विशेष ट्रेन सेवाएं ही शुरू की थीं। इसके पीछे मकसद था कि महामारी के दौरान कम लोग यात्रा करें।
17 Oct 2022 01:13AM,by: Imran Khan
तिल्दा-नेवरा इलाके में मोबाइल चोरी का राज खुलने के डर से नाबालिग सहित चार युवकों ने अपने साथी की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए उसके शरीर को पेट्रोल से जला दिया। इसके बाद भाग निकले। चार दिन बाद शव बरामद हुआ। फिर मामले की जांच करते हुए 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।
16 Oct 2022 09:41AM,by: Imran Khan
मैक्सिसो शहर में एक महीने में दूसरी गोलाबारी में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि हमलावर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना शनिवार शाम मिड मैक्सिको शहर की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महीने में लगातार दूसरी घटना ने डर का माहौल पैदा कर दिया है। मैक्सिको शहर में एक महीने में दूसरी बार गोलीबारी
16 Oct 2022 09:40AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








