केंद्र सरकार ने 99.9% शुद्धता वाले सिल्वर बार समेत कुछ खास चांदी उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से सख्ती लागू कर दी है। DGFT ने इन्हें ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ श्रेणी में डाल दिया है। सरकार ने सोना-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी भी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है, जबकि प्लैटिनम पर शुल्क 15.4% किया गया है। पश्चिम एशिया संकट और बढ़ते आयात बिल के बीच विदेशी मुद्रा बचाने, व्यापार घाटा नियंत्रित करने और गैर-जरूरी आयात कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नए नियम 13 मई से लागू हो चुके हैं। सिल्वर बार इंपोर्ट पर सरकार ने लगाई रोक
16 May 2026 07:01PM,by: Kriti Dwivedi
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके तहत प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक की सभी वर्तमान कमेटियां समाप्त कर दी गई हैं। संगठन को मजबूत करने और आंतरिक गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। अब नई नियुक्तियों में सक्रियता, सदस्यता अभियान और समर्पण दिखाने वाले नए चेहरों को प्राथमिकता मिलेगी। इस फैसले की प्रति मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट और भूपेश बघेल सहित शीर्ष नेताओं को भेज दी गई है। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग
16 May 2026 02:18PM,by: Kriti Dwivedi
पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच, मोदी ने ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्राओं को स्थगित करने का आह्वान किया है। उन्होंने विदेशी मुद्रा संरक्षण के लिए शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने और घर से काम करने का भी आग्रह किया।
16 May 2026 01:16PM,by: Kriti Dwivedi
भारत बंगाल की खाड़ी में दो बड़े मिसाइल परीक्षणों की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दो अलग-अलग नोटम (NOTAM) जारी किए गए हैं। ओडिशा तट से दो अत्याधुनिक मिसाइलों का होगा टेस्ट
16 May 2026 01:14PM,by: Kriti Dwivedi
सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोरबा जिले के लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन एवं गृह प्रवेश कराया। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले धरम सिंह के परिवार के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं।
16 May 2026 10:58AM,by: Kriti Dwivedi
बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अटल आवास स्थित अपने घर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची, जहां से उसे थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(f) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
16 May 2026 10:27AM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने शासकीय व्यय में मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्त निर्देश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी विभागों, संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों तथा विभागाध्यक्षों को सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
16 May 2026 10:15AM,by: Kriti Dwivedi
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 97 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का सिलतरा स्थित प्लांट में विधिवत नष्टीकरण किया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में हुई कार्रवाई में करीब 494 किलो गांजा, 11.217 किलो चरस, ब्राउन शुगर, एमडीएमए, कोकेन और 11,964 कैप्सूल-टेबलेट नष्ट किए गए। पूरी प्रक्रिया पर्यावरणीय और वैधानिक मानकों के तहत वीडियोग्राफी के साथ संपन्न हुई। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार, तस्करी और आर्थिक नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर : पुलिस ने नष्ट किए नशीले पदार्थ
16 May 2026 10:15AM, by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






