Mahak Qureshi

Generic placeholder image

भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया भर में एक टैरिफ ढांचा बनाने की कोशिश कर रहा है, इसलिए बेहतर होगा कि जब वे यह ढांचा तैयार कर लें, तब इस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएं। फरवरी के पहले हफ़्ते में जिस व्यापार समझौते की घोषणा की गई थी, उस पर मार्च में हस्ताक्षर होने थे। हालाँकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा "अनुचित व्यापार" को लेकर दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को हाल ही में अमेरिकी अदालत ने "गैर-कानूनी" करार देते हुए रद्द कर दिया था। वैश्विक टैरिफ नीति तय होने के बाद ही समझौता बेहतर: भारत

16 Mar 2026 10:44AM,
by: Mahak Qureshi
Generic placeholder image

रायपुर 16 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ और साहस का इतिहास है। विभाजन की विभीषिका की पीड़ा सबसे अधिक सिंधी समाज ने झेली। उस कठिन समय में आपके पूर्वजों ने अपनी संपत्ति छोड़ी, अपना घर छोड़ा, लेकिन अपना आत्मसम्मान और परिश्रम करने का स्वभाव कभी नहीं छोड़ा। शून्य से शिखर तक कैसे पहुँचा जाता है, यह सिंधी समाज ने आज पूरी दुनिया को सिखाया है।

16 Mar 2026 07:54AM,
by: Mahak Qureshi