रायपुर 10 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत डोंगरिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध जलेश्वर महादेव धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
10 May 2026 03:17PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 10 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के डोंगरिया में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज की एकता, संगठन, सामाजिक चेतना तथा देश और प्रदेश के विकास में कुर्मी समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि एक संगठित और सशक्त समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को सिंचाई, सड़क और धार्मिक पर्यटन से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात भी दी। इससे पूर्व उन्होंने जलेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
10 May 2026 03:17PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 10मई 2026/ राज्य शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए केंद्र प्रवर्तित पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक राज्य में सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से लगभग 21 हजार आवास पूर्ण भी हो चुके हैं। ऐसे हितग्राही जो पूर्व में छूट गए थे, उनके लिए भारत सरकार से विशेष आग्रह कर राज्य शासन द्वारा विशेष अनुमति प्राप्त कर उनका पुनः सर्वे कार्य जारी है, जो एक-दो दिनों में पूर्ण हो जाएगा। सर्वे पूर्ण होते ही पात्र हितग्राहियों को तत्काल आवास स्वीकृत किए जाएंगे।
10 May 2026 03:17PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 9 मई। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आज बलवीर सिंह जूनैजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में “लीड 36गढ़” कार्यक्रम की उल्लेखनीय सफलता और समाज के वंचित वर्गों के युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान हेतु शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन श्री अनूप अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
10 May 2026 03:17PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर. 10 मई 2026. पुरूषों के वर्चस्व वाले एक और क्षेत्र में पैर जमाने एवं अपनी पहचान स्थापित करने महिलाएं एक बार फिर तैयार हैं। महिलाओं के लिए अब तक अछूते रहे ‘इलेक्ट्रिशियन’ का काम सीख कर महिलाएं रोजगार की एक नई राह पर कदम बढ़ा रही हैं। ग्रामीण महिलाओं के लिए एक नए क्षेत्र में रोजगार के अवसर खोलने बिलासपुर के कोनी स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) में विभिन्न गांवों की 20 महिलाओं को इलेक्ट्रिशियन के काम का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये महिलाएं अब एक नए आकाश में उड़ान के लिए तैयार हैं।
10 May 2026 02:02PM,by: Mahak Qureshi
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके नाम से प्रसारित किए जा रहे एक फर्जी जातिवादी बयान पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल हो रही टिप्पणी पूरी तरह मनगढ़ंत है और इसे झूठे तरीके से उनके साथ जोड़ा गया है। CJI ने कहा कि इस तरह की भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
10 May 2026 11:26AM,by: Mahak Qureshi
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अपने उत्तराधिकारी विजय के एक भावुक भाषण के एक घंटे के भीतर ही, तुरंत विपक्ष की भूमिका अपना ली; इस भाषण में विजय ने दावा किया था कि उन्हें विरासत में एक ऐसा राज्य मिला है जिस पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।
10 May 2026 11:26AM,by: Mahak Qureshi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दल पर अपने सहयोगियों और जनता, दोनों के साथ "विश्वासघात" करने का आरोप लगाया और उसे एक "परजीवी राजनीतिक शक्ति" बताया, जो क्षेत्रीय दलों के सहारे ही जीवित रहती है।
10 May 2026 11:26AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









