Vikash Kumar

Generic placeholder image

भाटापारा में अपराध जगत का अनोखा मामला सामने आया है. भाठापारा पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यूपी निवासी राघवेंद्र राजपूत और अनिल प्रताप सिंह के कब्जे से जेवरात, बाइक व 3 देशी कट्टे सहित कुल सवा लाख का माल भी बरामद किया गया है. अनिल प्रताप सिंह भाठापारा में देना बैंक में मैनेजर है. उसे पता था, कि शहर के किस क्षेत्र में धनाड्य लोग रहते है. उसके पास ऐसे घरो की सूची था, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे. वह अपने साथी राघवेंद्र को यूपी से बुलाकर इसकी जानकारी देता था. इसके बाद राघवेंद्र अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देता था. एक और आरोपी प्रदीप उर्फ़ दीपेंद्र राजपूत अभी भी फरार है।

09 Jul 2021 11:34AM,
by: Vikash Kumar