Vikash Kumar

Generic placeholder image

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या स्थिरीकरण की जरूरतों के प्रयास शुरू हुए हैं. इसके लिए राज्य सरकार नई जनसंख्या नीति घोषित करने वाली है. 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवीन जनसंख्या नीति 2021-30 जारी करेंगे. प्रस्तावित नीति के माध्यम से परिवार नियोजन कार्यक्रम पर सरकार का फोकस होगा. इसके अंतर्गत गर्भ निरोधक उपायों को बढ़ाना, सुरक्षित गर्भपात की व्यवस्था होगी. नवजात मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर को कम करने के प्रयास भी किए जाएंगे. लोकभवन में नवीन जनसंख्या नीति 2021-30 के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, आबादी विस्तार के लिए गरीबी और अशिक्षा बड़ा कारक है. समुदाय में जनसंख्या को लेकर जागरूकता का अभाव है. ऐसे में समुदाय केंद्रित जागरूकता प्रयास की जरूरत है. प्रदेश की निवर्तमान जनसंख्या नीति 2000-16 की अवधि समाप्त हो चुकी है. अब नई नीति समय की मांग है. विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम योगी घोषित करेंगे नई जनसंख्या नीति

09 Jul 2021 02:44AM,
by: Vikash Kumar