Vikash Kumar

Generic placeholder image

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रशांत किशोर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया था। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को यह कहते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी कि ‘सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के अपने फैसले के मद्देनजर मैं आपके प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियां संभालने में सक्षम नहीं हूं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त करें।’ मुख्यमंत्री ने प्रशांत किशोर को तुरंत प्रभाव से उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त करने के आदेश जारी किया है।

07 Aug 2021 03:01AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के लखोली स्टेशन में दिनांक 27 जुलाई से 05 अगस्त 2021 तक यार्ड रीमॉडलिंग एवं दोहरीकरण का कार्य किया गया, जिसके फलस्वरूप लखोली सेक्शन का सिस्टम इंप्रूवमेंट एवं यार्ड एक्सटेंशन हुआ है, जिसके भविष्य में बेहतर परिणाम यात्रियों को मिलेंगे यात्रियों के लिये उन्नत यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा सकेगी । गाड़ियों की गति बढ़ने के साथ-साथ ट्रेन परिचालन एवं समयबद्धता में वृद्धि होगी। लखोली स्टेशन उन्नत होगा ।माल परिवहन की दृष्टि से भी रायपुर -लखोली सेक्शन की सार्थकता बढ़ेगी । आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति से ज्यादा माल ढुलाई उद्योग या बिलजी घरों में जल्दी माल पहुंचेगा जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा जिससे देश के विकास में आवश्यक राजस्व में वृद्धि होगी ।

06 Aug 2021 05:26PM,
by: Vikash Kumar