प्रवर्तन निदेशालय आज एक बार फिर से महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मनी लांड्रिंग के आरोपों में घिरे अनिल देशमुख के नागपुर के तीन ठिकानों पर ईडी की टीम सुबह से ही सर्च रेड कर रही है. गौरतलब है कि अनिल देशमुखे ईडी के चौथे समन को भी नकार चुके हैं और सुप्रीम कोर्ट में याचिका कर राहत की उम्मीद लगाए बैठें हैं.
06 Aug 2021 01:33PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने महिला व्यवसायियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण करने के लिये “महिला चेम्बर“ का गठन कर -संरक्षक, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों पर मनोनयन किया गया है,जो निम्नानुसार हैः-
06 Aug 2021 12:45PM,by: Vikash Kumar
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के हाजी अलियेव के हाथों 5-12 से हार का सामना करना पड़ा. बजरंग ने इस मुकाबले की शुरुआत बेहतर तरीके से की और एक अंक हासिल किया, लेकिन हाजी ने तुरंत वापसी कर चार अंक बटोरे. बजरंग पहले पीरियड में 1-4 से पिछड़ गए.
06 Aug 2021 12:45PM,by: Vikash Kumar
भारत और चीन के बीच 31 जुलाई को सैन्य बातचीत के बाद दोनों देशों ने शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सहमति के मुताबिक, दोनों देशों ने गोगरा इलाके में डिसइंगेजमेंट को अंजाम दिया है। दोनों ही देशों ने अग्रिम इलाकों से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। इसके साथ ही बनाए गए अस्थायी ढांचे भी नष्ट कर दिए गए हैं। यहां तनातनी से पहले वाले हालात को बहाल किया गया है।
06 Aug 2021 11:57AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 20वीं कड़ी का प्रसारण 8 अगस्त रविवार को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
06 Aug 2021 11:57AM,by: Vikash Kumar
सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के मंच पर इस वीकेंड करण जौहर गेस्ट बनकर आएंगे और उन्हें इंप्रेस करने के लिए सभी सिंगर्स जबरदस्त कोशिश करेंगे। इसी कड़ी में सीजन के टॉप 3 में से एक मोहम्मद दानिश 'तेरा सजदा' गाने पर कमाल की परफॉर्मेंस देंगे। इस परफॉर्मेंस को देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। परफॉर्मेंस खत्म होते ही करण जौहर सिंगर दानिश को सुपरस्टार का टैग दे देंगे। वहीं इसके बाद वे स्टेज पर आते हैं और दानिश को एक लिफाफा देते हैं। इसमें धर्मा प्रोडक्शंस के साथ गाने का ऑफर है। यानी दानिश भी अरुणिता की तरह ही धर्मा के लिए गाना गाएंगे।
06 Aug 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
चिटफंड कंपनियों से धन वापसी के लिए आवेदन पत्र जमा करने की जानकारी होते ही रायपुर तहसील कार्यालय में इस आवेदन को जमा करने वालों की भीड़ लग रही है। जिसे देखकर सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि जिले में बीते वर्षों में चिटफंड कंपनियों ने लोगों से किस तरह ठगी की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील कार्यालय में प्रतिदिन आवेदन जमा हो रहे हैं जो 6 अगस्त तक जमा किए जाएंगे।
06 Aug 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




